{"_id":"69b65c2dd3d56c941d0c346e","slug":"hardoi-crocodile-attacks-scooty-rider-villagers-subdue-it-by-tying-with-rope-hand-it-over-to-forest-department-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: स्कूटी सवार पर मगरमच्छ का हमला, ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर किया काबू, वन विभाग की टीम को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: स्कूटी सवार पर मगरमच्छ का हमला, ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर किया काबू, वन विभाग की टीम को सौंपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:44 PM IST
विज्ञापन
सार
Hardoi News: पिहानी में सड़क पर आए मगरमच्छ ने स्कूटी सवार को निशाना बनाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए उसे रस्सी से बांधकर पकड़ा, जिसे बाद में वन विभाग की टीम ले गई।
मगरमच्छ को पकड़ते ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
हरदोई जिले के पिहानी कस्बे में दहशत का पर्याय बने मगरमच्छ ने तालाब से बाहर सड़क पर आकर शनिवार की रात तकरीबन दस बजे स्कूटी सवार युवक को निशाना बनाने की कोशिश की। युवक ने आवाज देकर अन्य लोगों को बुला लिया। शोर सुनकर प्राथमिक विद्यालय के पास नाले में कूदे मगरमच्छ को मोहल्लेवासियों ने रस्सी का फंदा डालकर पकड़ लिया।
Trending Videos
इस बीच भारी भीड़ जमा हो गई। राजेश वैश्य की सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम मगरमच्छ को गाड़ी में लादकर ले गई है। मोहल्ले वालों का दावा है कि तालाब में अभी और मगर मच्छ हैं, जो इससे भी बड़े हैं। इन्हें तत्काल पकड़ा जाए अन्यथा बड़ा हादसा सामने आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन