Hardoi: पति ने तकिए से मुंह दबाकर की पत्नी की हत्या, शराब के नशे में घर लौटने पर हुआ था विवाद, जांच शुरू
Hardoi Husband Kills Wife: संडीला कोतवाली क्षेत्र के मुरारनगर में शराब के नशे में घर आए पति ने विवाद के बाद अपनी पत्नी की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले के संडीला कोतवाली क्षेत्र के मुरारनगर गांव में शराब के नशे में एक पति ने मामूली विवाद के बाद अपनी ही पत्नी की जान ले ली। जानकारी के अनुसार, मुरारनगर निवासी आशाराम बुधवार रात शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा।
घर पहुंचने के बाद उसकी अपनी पत्नी रामा (50) से किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पति आपा खो बैठा। आशाराम ने पास रखे तकिए को उठाया और पत्नी रामा के मुंह पर रखकर जोर से दबा दिया।
पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया
दम घुटने के कारण महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने आरोपी पति आशाराम को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।