फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tenders haven't even been sold yet, Vikas Bhavan renovation work nears completion

Hardoi News: टेंडर अभी बिके भी नहीं, विकास भवन की मरम्मत का काम पूरा होने को

Wed, 12 Aug 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Tenders haven't even been sold yet, Vikas Bhavan renovation work nears completion
हरदोई। टेंडर प्रक्रिया में नियमों का पालन सख्ती से हो, पारदर्शिता बनाए रखी जाए। गुणवत्ता से कोई समझौता न हो... शायद ही कोई ऐसी बैठक हो जिसमें जिले के आला अधिकारी यह बातें मातहतों को न समझाते हों। बावजूद इसके अगर अफसरों की नाक के नीचे ही नियम कानूनों की धज्जियां उड़ने लगें तो सवाल उठना स्वाभाविक है। इन दिनों विकास भवन की मरम्मत (अनुरक्षण) का काम चल रहा है। काम लगभग पूरा होने को है लेकिन इसके टेंडर 24 अगस्त को होने हैं।
विज्ञापन


विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी के साथ ही विभिन्न विभागों के लगभग 15 जिला स्तरीय अधिकारी बैठते हैं। कृषि विभाग से लेकर पंचायत राज विभाग तक का कार्यालय विकास भवन में ही है। बीते कई दिनों से विकास भवन की मरम्मत का काम चल रहा है। एक पखवाड़ा पहले इमारत के बाहरी हिस्से का प्लास्टर तोड़ा गया था। आधे से ज्यादा हिस्से में नए सिरे से प्लास्टर भी करा दिया गया है। बुधवार को भी यहां जोर शोर से काम चलता रहा।
विज्ञापन


मरम्मत का कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग करा रहा है। निविदा प्रपत्र के मुताबिक इन कार्याें पर 8.33 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। काम तो चल रहा है लेकिन लापरवाही यह है कि निविदा बिकने का समय भी अभी पूरा नहीं हो पाया है। उक्त कार्य की निविदा सूचना खंगालने पर पता चला कि टेंडर बिकने के लिए 19 और 20 अगस्त की तारीख तय है। निविदा जमा करने की तारीख 24 अगस्त है। 24 को दोपहर बाद ही टेंडर खुलने भी हैं। सवाल यह है कि अगर अभी टेंडर प्रक्रिया ही नहीं हुई तो निर्माण कार्य कैसे शुरू हो गए और आखिर किसके इशारे पर फर्म का चयन हो गया। इस संंबंध में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रदीप पाल का कहना है कि विकास भवन में मरम्मत के जिस काम की टेंडर प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है वो काम हो ही नहीं रहा। उधर, विकास भवन में चल रहे निर्माण कार्य के संबंध में जब उनसे पूछा तो वह जवाब देने से बचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed