{"_id":"6a7cb6340dd26bfb7b046027","slug":"farmers-body-found-along-with-bicycle-in-pond-hardoi-news-c-213-1-hra1004-154753-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तालाब में साइकिल समेत पड़ा मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तालाब में साइकिल समेत पड़ा मिला किसान का शव
विज्ञापन
फोटो- 26- बलराम वर्मा। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के भगौतीपुरवा निवासी किसान मंगलवार देर रात गांव से कुछ दूर जिओ गांव के पास साइकिल समेत तालाब में पड़े मिले। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने हत्या की आशंका जताई लेकिन किसी पर आरोप नहीं लगाए।
भगौतीपुरवा निवासी बलराम वर्मा (50) खेती करते थे। भतीजे मनीष ने बताया कि बलराम मंगलवार शाम करीब चार बजे लोहे के गेट में पेंट करने का सामना लेने के लिए साइकिल से गए थे। देर शाम तक वापस न आने पर परिजन ने उनके मोबाइल पर कॉल की। उनका नंबर पहुंच से बाहर मिला तो परिजन ने तलाश शुरू की।
इस दौरान हरदोई-पिहानी मार्ग पर जिओ गांव के पास तालाब के बाहर उनकी चप्पल पड़ी मिली। कुछ देर बाद बलराम साइकिल समेत तालाब में पड़े मिले। बलराम को तालाब से निकालकर बाइक से मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बलराम के परिवार में पत्नी स्नेहलता, दो बेटे और तीन बेटियां हैं। परिजन ने पैर में चोट के निशान देखकर हत्या किए जाने की आशंका जताई। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति काफी कुछ साफ हो जाएगी।