{"_id":"6a7cb74befe77038d00dd235","slug":"two-parties-clashed-hardoi-news-c-12-1-knp1086-1617843-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: खंभा लगाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, 23 पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: खंभा लगाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, 23 पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के गौरा में बिजली का खंभा लगाने को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार को बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। फायरिंग का भी आरोप है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कुल 23 लोगों को नामजद करते कुछ अज्ञात पर भी प्राथमिकी दर्ज की है।
गौरा निवासी अवधेश ने बताया कि सुरजापुर निवासी रामदेव उनके खेत से बिजली की लाइन निकाल रहे हैं। जबरन बिजली के खंभे लगाए जा रहे हैं। मंगलवार शाम अवधेश के परिजनों ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इस दौरान राम लखन, लाल बाबू, संदीप आदित्य, अंशू, संजय, सतेंद्र यादव, उदय यादव और द्वारपाल ने अज्ञात लोगों के साथ मिलकर हमला कर दिया।
आदित्य पर तमंचे से फायर करने का भी आरोप है। दावा है कि अवधेश के परिवार के सर्वेश, कांती, रामादेवी, रामलली, सीमा, शांती और रावेंद्र घायल हो गए। दूसरे पक्ष से लालबाबू ने शिकायत की है।
विज्ञापन
बताया कि विद्युत पोल गांव के चकमार्ग पर लगाया जा रहा था। इस दौरान अवधेश गंगा प्रसाद, हरीशचंद्र, कमल, जीतू, अमित, अजय, रामाधार, रविंद्र, शिवा देशराज, विजयपाल, राजवीर, गुड्डू आदि दस अज्ञात लोगों के साथ आ गए। आरोप है कि अवधेश ने तमंचे से फायर किया, जबकि बाकी लोगों ने बांका, फावड़ा, सरिया से हमला कर दिया। मारपीट में संदीप, आदित्य, रामलखन, रामदेवी, शिवानी, लालबाबू और अंशू घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।