फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pregnant woman dies after operation, family creates ruckus by keeping the body

Hardoi News: ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, शव रखकर परिजन ने किया हंगामा

Wed, 12 Aug 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies after operation, family creates ruckus by keeping the body
फोटो-13- सरोजनी। फाइल फोटो
संडीला। ऑपरेशन से प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। प्राइवेट अस्पताल से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां मंगलवार को प्रसूता की मौत हो गई। देर रात परिजन शव लेकर संडीला के निजी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र के कुड़ियाना हथौड़ा निवासी पप्पू की पत्नी सरोजनी (29) गर्भवती थीं। पप्पू ने बताया कि बीते आठ अगस्त की रात प्रसव पीड़ा होने पर सरोजनी को बांगरमऊ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां नौ अगस्त की सुबह ऑपरेशन से प्रसव हुआ सरोजनी ने बेटी को जन्म दिया। रात लगभग 12 बजे प्रसूता की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

दावा है कि निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने अपने वाहन से उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर परिजन सरोजनी को लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर सरोजनी की मौत हो गई। देर रात परिजन शव लेकर संडीला स्थित निजी चिकित्सालय पहुंचे और वहां हंगामा शुरू कर दिया। चिकित्सक पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। हंगामे की सूचना पर पहुंचे कोतवाल अनुराग सिंह ने समझा-बुझाकर परिजन को शांत कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भरोसा मिलने पर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed