{"_id":"6a8542984210ac953b0b80bb","slug":"havoc-by-heavy-rain-in-chitrakoot-villagers-angered-by-water-entering-their-homes-blocked-national-highway-2026-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में भारी बारिश से आफत: घरों में पानी घुसने से ग्रामीण नाराज, सुबह-सुबह नेशनल हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में भारी बारिश से आफत: घरों में पानी घुसने से ग्रामीण नाराज, सुबह-सुबह नेशनल हाईवे पर लगाया जाम
Wed, 19 Aug 2026 11:14 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:14 AM IST
सार
Chitrakoot News: चित्रकूट जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण दरी ग्राम सभा के मजरा माधवपुरवा, ललता रोड और गुन्ता नगर के करीब 150 घरों में पानी घुस गया है। जलभराव और प्रशासनिक सुनवाई न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार सुबह नेशनल हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन
घरों में पानी घुसने से नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जनपद में लगातार बारिश के कारण जलभराव की समस्या विकराल हो गई है। दरी ग्राम सभा के मजरा माधवपुरवा, ललता रोड, गुन्ता नगर के पास लगभग 150 घरों वाले पुरवे में बारिश का पानी घरों में घुस गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह चार बजे नेशनल हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि श्रीपाल कीर्तानी, गीता देवी, नथियां, सावित्री देवी, लालमनी, ललताप्रसाद, जगदीश सहित लगभग सभी घरों में पानी भर गया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जाने का रास्ता भी बंद हो गया है। बताया कि वे अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे चुके हैं।
विज्ञापन
प्रशासन ने दिया जलनिकासी का आश्वासन
इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी आक्रोश में लोगों ने हाईवे जाम किया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मऊ, प्रकाश यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर करीब घंटे बाद जाम खुलवाया। फिलहाल प्रशासन ने जलनिकासी का आश्वासन दिया है।