फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot Accident: Young motorcyclist killed after being hit by a truck

Chitrakoot Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 19 Aug 2026 05:40 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 19 Aug 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot Accident: Young motorcyclist killed after being hit by a truck
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

सदर कोतवाली क्षेत्र के देवांगना रोड स्थित गढ़ीवा पेट्रोल पंप के पास मंगलवार रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान प्रयागराज में उसकी मौत हो गई। गढ़ीवा निवासी पवन कुमार ने बताया कि उसका बड़ा भाई लवकुश (25) जिला पंचायत कार्यालय में तैनात एक अधिकारी का खाना बनाने का काम करता था। रात करीब 10 बजे खाना बनाकर बाइक से घर लौट रहा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

पेट्रोल पंप के पास कट से मुड़ते समय पीछे से आए ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे लवकुश सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। बुधवार भोर करीब चार बजे प्रयागराज में इलाज के दौरान लवकुश ने दम तोड़ दिया। वहां से शव लेकर आने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लवकुश के परिवार में मां हीरामनी देवी, बहन ऊषा देवी और भाई पवन हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। अपराध निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। ट्रक और चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed