फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे के जन्मदिन के लिए खरीदा गुब्बारा, लिखा था- मैं पाकिस्तान से प्यार करता हूं

Fri, 27 Oct 2017 09:08 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 27 Oct 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
he went to buy ballons for hir sons's birthday
जन्मदिन गुब्बारे पर पाकिस्तानी स्लोगन
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे लोग सकते में आ गए। एक व्यक्ति अपने बेटे के जन्मदिन के लिए गुब्बारे खरीदे लेकिन जब वो गुब्बारे फुलाए गए तो उनमें जो लिखा था उसे देखकर सब चौंक गए। जानिए क्या है पूरा मामला-


 

गुब्बारा बेचे जाने पर भाजपाइयों ने हंगामा कर दिया

he went to buy ballons for hir sons's birthday
गुब्बारे पर पाकिस्तानी स्लोगन
गोविंदनगर स्थित सीमा प्रोविजन स्टोर में ...मैं पाकिस्तान से प्यार करता हूं... लिखा गुब्बारा बेचे जाने पर भाजपाइयों ने हंगामा कर दिया। दुकानदार ने सफाई पेश की लेकिन भाजपाई नहीं माने। पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। किदवईनगर साइट नंबर वन निवासी अजय प्रताप सिंह वकील हैं। वह हिंदू समन्वय समिति युवा वाहिनी के विधिक सलाहकार भी हैं।

 

बेटे को जन्मदिन था

he went to buy ballons for hir sons's birthday
गुब्बारे पर पाकिस्तानी स्लोगन
बुधवार को उनके बेटे को जन्मदिन था। वह बेटे के लिए उपहार और अन्य सामान लेकर घर पहुंचे थे, लेकिन गुब्बारे भूल गए। वह घर आने के बाद दोबारा गोविंदनगर बाजार गए और वहां से सीमा प्रोविजन स्टोर से गुब्बारे लेकर घर पहुंचे। घर पर गुब्बारा फुलाया गया तो उसमें अंग्रेजी और उर्दू में ...मैं पाकिस्तान से प्यार करता हूं... लिखा था। इस पर अजय प्रताप साथियों के साथ दुकान पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
he went to buy ballons for hir sons's birthday
गुब्बारे पर पाकिस्तानी स्लोगन
दुकानदार ने यह कहकर सफाई दी कि वह दूसरी दुकान से गुब्बारा लाया है, उसने इस पर ध्यान नहीं दिया। इस पर अजय साथियों के साथ थाने पहुंच गए। उनकी शिकायत पर पुलिस दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed