सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Headline: Man consumes poison at police station after land dispute assault

फर्रुखाबाद: खाकी पर आरोप, मारपीट के बाद कार्रवाई के बदले मिली धमकी, पीड़ित ने थाने के भीतर खाया जहर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 06 Apr 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Farrukhabad News: कंपिल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीन नगर गांव में जमीनी विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया। सोमवार सुबह खेत पर सरसों काटने गए रामपाल और उनकी पुत्री किरन के साथ गांव के कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। विरोध करने पर दोनों को चोटें आईं, जिससे वे घायल हो गए।

पीड़ित रामपाल के अनुसार, वह घटना की शिकायत लेकर थाने पहुंचे, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें धमकाकर भगा दिया। इससे आहत होकर रामपाल के बेटे प्रवेश ने थाने परिसर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।

Headline: Man consumes poison at police station after land dispute assault
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती पीड़ित रामपाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

स्थिति गंभीर होते देख थाना पुलिस ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों का कहना है कि आरोपियों से उनका लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्यवाहक थाना प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि युवक को इलाज के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed