सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Main Accused in City Forest Case Strangled to Death in Kanpur Wife Taken into Custody for Questioning

UP: सिटी फॉरेस्ट कांड के मुख्य आरोपी की हत्या, कुंडी बाहर से बंद और मुंह से निकल रहा था खून, पत्नी हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 08 Apr 2026 12:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: हमीरपुर के चर्चित सिटी फॉरेस्ट कांड के मुख्य आरोपी आशीष उर्फ कन्हैया शर्मा की कानपुर के चकेरी में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वह जमानत पर छूटने के बाद यहाँ छिपकर रह रहा था। पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया है और हत्या के तार हमीरपुर से जुड़े होने की आशंका में वहां एक टीम भेजी है।

Main Accused in City Forest Case Strangled to Death in Kanpur Wife Taken into Custody for Questioning
हमीरपुर सिटी फॉरेस्ट कांड के मुख्य आरोपी की हत्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

साढ़े तीन साल पहले हुए हमीरपुर के चर्चित सिटी फॉरेस्ट कांड के मुख्य आरोपी आशीष शर्मा उर्फ कन्हैया शर्मा (42) की कानपुर नगर के चकेरी थाना क्षेत्र में गला घोंट कर हत्या कर दी गई। हमीरपुर के गौरादेवी मोहल्ले का निवासी कन्हैया शर्मा हाईकोर्ट से जमानत पाकर जेल से बाहर आया था। उसके बाद से कानपुर के चकेरी क्षेत्र में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। पुलिस ने उसके साले की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पूछताछ के लिए पत्नी को हिरासत में लिया गया है।

Trending Videos

16 अगस्त 2022 को हमीरपुर शहर से एक किलोमीटर दूर हमीरपुर-कालपी हाईवे के किनारे स्थिति वन विभाग के वीरान पड़े सिटी फॉरेस्ट पार्क में प्रेमी युगल को पीटकर युवती से जोर-जबरदस्ती की गई थी। 18 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया था। पुलिस ने वीडियो की जांच कर नौ लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गैंगस्टर, एनडीपीएस व आईटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात कमरे में ही हत्या कर दी गई
इनमें घटना के मुख्य आरोपी के रूप में शहर के गौरादेवी निवासी कन्हैया शर्मा (42) का नाम आया था। इस कांड में तीन आरोपी बाल अपचारी थे। पीड़िता ने लोकलाज के डर से पुलिस में शिकायत नहीं की थी। पुलिस ने खुद पूरे मामले का संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया था। चकेरी एसएचओ अजय प्रकाश मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि कन्हैया शर्मा यहां पीएससी बाईपास के पास किराये के मकान में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। दो अप्रैल की देर रात कमरे में ही उसकी हत्या कर दी गई।

Main Accused in City Forest Case Strangled to Death in Kanpur Wife Taken into Custody for Questioning
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि
कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी। उसके मुंह से खून आ रहा था। तीन अप्रैल को मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। उस समय कन्हैया शर्मा की शिनाख्त सिटी फॉरेस्ट कांड के मुख्य आरोपी के रूप में नहीं हो पाई थी। छानबीन के बाद उसकी सही शिनाख्त होने पर परिजनों को हमीरपुर में सूचना दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। मंगलवार को पुलिस ने मृतक के साले इटावा निवासी रामयश की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की।

हत्या के तार हमीरपुर से ही जुड़े हैं
मृतक की पत्नी आरती ने आरोप लगाया कि आशीष का मोबाइल, रुपये व पर्स भी गायब है। उन्होंने मकान मालिक पर विवाद के चलते हत्या का आरोप लगाया। मकान मालिक से पूछताछ के बाद पुलिस को आशंका है कि कन्हैया की हत्या के तार हमीरपुर से ही जुड़े हैं। पुलिस ने आशीष की पत्नी आरती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस की एक टीम मामले के खुलासे के लिए हमीरपुर में डेरा डाले है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि बुधवार को घटना का खुलासा किया जाएगा।

Main Accused in City Forest Case Strangled to Death in Kanpur Wife Taken into Custody for Questioning
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (आर्काइव) - फोटो : amar ujala

सदर कोतवाली में दर्ज हैं चार मुकदमें
हमीरपुर सदर कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि सिटी फॉरेस्ट कांड के मुख्य आरोपी कन्हैया शर्मा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गैंगस्टर, एनडीपीएस व आईटी एक्ट के तहत कुल चार मुकदमें दर्ज किए गए थे। इनके अलावा अन्य कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।

राज्य महिला आयोग व राजनीतिक पार्टियों ने भी जताया था विरोध
उस समय राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने एसपी से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की थी। उन्होंने कहा था कि युवती के साथ हैवानियत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, सपा व बसपा सुप्रीमो ने इस घटना को जंगलराज करार दिया था।

Main Accused in City Forest Case Strangled to Death in Kanpur Wife Taken into Custody for Questioning
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

बीट आरक्षी पर हुई थी कार्रवाई
हमीरपुर के तत्कालीन एसपी शुभम पटेल ने अपराधियों पर नजर रखने में नाकाम रहने पर बीट आरक्षी अनुराग सिंह को निलंबित कर दिया था। साथ ही सिटी फारेस्ट पार्क का गेट बंद करा दिया गया था। पुलिस का पहरा भी लगा दिया गया था। घटना के बाद डीआईजी ने भी मौका मुआयना किया था। साथ ही जरूरी दिशा निर्देश दिए थे। जिस मोबाइल से वीडियो बनाया गया था, उसको जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया था लेकिन पीड़िता ने कोई भी कार्रवाई करने से साफ इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed