{"_id":"6a1d1413e2e8c977af0a9a60","slug":"history-sheeter-zahid-murdered-in-kanpur-attacked-with-a-sharp-edged-weapon-2026-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर का कत्ल: धारदार हथियार से सिर पर हमला, अधिक खून बहने से मौत; जाहिद खूटी को एक ही वार में मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर का कत्ल: धारदार हथियार से सिर पर हमला, अधिक खून बहने से मौत; जाहिद खूटी को एक ही वार में मार डाला
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:47 AM IST
विज्ञापन
सार
कानपुर में हिस्ट्रीशीटर जाहिद उर्फ खूटी की हत्या का मामला सामने आया है। जाहिद पर धारदार हथियार से हमला किया गया। जाहिद खुद लहूलुहान अवस्था में ऑटो चलाकर कृष्णा अस्पताल के बाहर पहुंचा। यहां एक घंटे अस्पताल के बाहर तड़पता रहा। इस दौरान पुलिस वीडियो बनाती रही। परिजनों ने हंगामा किया है।
history-sheeter murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर शहर के कई थानों में चोरी, लूट, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट समेत 19 मुकदमों में नामजद गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर जाहिद उर्फ खूटी (32) को एक ही वार में मार डाला। शनिवार देर रात वह टाटमिल स्थित कृष्णा अस्पताल के पास अपने ऑटो में खून से लथपथ मिला।
पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात कहीं हुई और गंभीर रूप से घायल जाहिद किसी तरह ऑटो चलाकर अस्पताल के पास पहुंचा। परिजन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। कहा कि एक घंटे तक जाहिद अस्पताल के बाहर तड़पता रहा और पुलिस वीडियो बनाती रही।
ग्वालटोली के मकबरा और हाल पता उन्नाव के शुक्लागंज के बिंदानगर निवासी जाहिद उर्फ खूटी पर शहर के ग्वालटोली, बादशाहीनाका, बेकनगंज, चमनगंज, कलक्टरगंज, कर्नलगंज, चकेरी, कोतवाली, कोहना समेत अन्य थानों में चोरी, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, लूट के कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं। वह गैंगस्टर के साथ हिस्ट्रीशीटर भी था। पुलिस ने उसका हिस्ट्रीशीट नंबर 63 ए खोला था। उसके परिवार में पिता आरिफ, मां रहीशा, छह भाई और छह बहनें हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

शुक्लागंज से घंटाघर रूट पर ऑटो चलाता था जाहिद
बड़े भाई नदीम ने बताया कि पांच महीने पहले जाहिद ने किस्तों पर ऑटो निकलवा कर चलाना शुरू किया था। वह शुक्लागंज से घंटाघर रूट पर ऑटो चलाता था। शनिवार दोपहर बाद जाहिद ऑटो लेकर घर से निकला था।
बड़े भाई नदीम ने बताया कि पांच महीने पहले जाहिद ने किस्तों पर ऑटो निकलवा कर चलाना शुरू किया था। वह शुक्लागंज से घंटाघर रूट पर ऑटो चलाता था। शनिवार दोपहर बाद जाहिद ऑटो लेकर घर से निकला था।
शनिवार रात करीब 11 बजे छोटे भाई बाबू ने उसके मोबाइल पर फोन किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। उनके अनुसार 11:30 बजे उसके नंबर से पुलिसकर्मी ने फोन कर बताया कि युवक का एक्सीडेंट हो गया है। वह ऑटो में खून से लथपथ टाटमिल चौराहे के पास स्थित कृष्णा हॉस्पिटल के पास है।
तड़प रहा था खून से लथपथ जाहिद
वह लोग कुछ ही देर में पहुंच गए। भाई अदनान, नदीम, बाबू और बहन फराह का आरोप है कि वह लोग मौके पर पहुंचे तो पुलिस खड़े होकर वीडियो बना रही थी और उनका भाई जाहिद खून से लथपथ तड़प रहा था। अस्पताल न पहुंचाने पर उन लोगों ने पुलिसकर्मियों से नाराजगी जताई। आरोप है कि करीब एक बजे रेलबाजार पुलिस ने जाहिद को एंबुलेंस से हैलट पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

परिजन का आरोप है कि जब उन्होंने पुलिसकर्मियों से घटनास्थल के बारे में पूछा तो किसी ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी उल्टा उन लोगों से अभद्रता करने लगे। कहा कि हादसे में घायल हुआ है। जाहिद की मौत के बाद देर रात परिजन रेलबाजार थाने पहुंचे और हंगामा किया।
आरोप है कि पुलिस एक्सीडेंट का हवाला देती रही जबकि ऑटो में एक खरोंच तक नहीं थी। परिजन ने रंजिश में चापड़ से हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने थाने पहुंचकर रेलबाजार इंस्पेक्टर अमान सिंह से जानकारी ली। उनके अनुसार देर रात डायल 112 के माध्यम से घायल की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचा दिया था। डीसीपी के अनुसार तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
धारदार हथियार से सिर पर एक वार, अधिक खून बहने से मौत
जाहिद का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि हत्यारोपी ने किसी धारदार हथियार से सिर के बाईं ओर वार किया। इससे वहां गहरा घाव हो गया। डॉक्टर के अनुसार, अधिक रक्तश्राव और कोमा में जाने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर एक ही चोट का निशान मिला है।