{"_id":"6a1c3e1985104024220d8ac3","slug":"kanpur-husband-commits-suicide-after-wife-refuses-to-return-from-parental-home-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पत्नी के मायके से न लौटने पर पति ने दी जान, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पत्नी के मायके से न लौटने पर पति ने दी जान, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 31 May 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कल्याणपुर थानाक्षेत्र के इंदिरानगर राजकीय उन्नयन बस्ती निवासी अखिलेश कुमार सिंह उर्फ जीतू (42) ने शनिवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। पिता राम सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी उर्वशी उर्फ निशा चार माह से मायके में रह रही थी। इससे वह तनाव में था। शनिवार को उसने फिर पत्नी से मोबाइल पर बात कर घर लौटने के लिए कहा। मना करने पर दोनों में कहासुनी हुई इसके बाद जीतू ने कदम उठा लिया।
Trending Videos
जीतू के दो बच्चे चार वर्षीय पारस तथा तीन माह का हैप्पी है। परिजन के अनुसार जीतू शनिवार को ही वैष्णो देवी दर्शन कर घर लौटा था। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन