सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Coaching Operator Found Dead Inside Institute, Police Probe Underway

Kanpur: कोचिंग संस्थान में संदिग्ध हालात में मिला संचालक का शव, आंख के ऊपर चोट के निशान; जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 01 Jun 2026 12:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित एक कोचिंग संस्थान में रविवार सुबह संचालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Kanpur Coaching Operator Found Dead Inside Institute, Police Probe Underway
सांकेतिक 
विज्ञापन

विस्तार

कोचिंग संस्थान के अंदर उसके संचालक का संदिग्ध और लहूलुहान अवस्था में शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की आंख के ऊपर गहरे जख्म के निशान हैं और मुंह से भारी मात्रा में खून बहा हुआ पाया गया है, जो सीधे तौर पर हत्या की तरफ इशारा कर रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे के आला अधिकारी, फॉरेंसिक फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Trending Videos

आईपीएल मैच देखने की बात कहकर निकले थे रातभर नहीं लौटे घर
मृतक की पहचान प्रकाश चंद्र गुप्ता उम्र लगभग 47 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रमेश चंद्र गुप्ता के रूप में हुई है। वे मूल रूप से के-ब्लॉक, यशोदा नगर, कानपुर नगर के निवासी थे और नवाबगंज क्षेत्र में स्थित 'डाटा एक्सपर्ट कोचिंग इंस्टीट्यूट के संचालक थे। परिजनों ने बताया कि प्रकाश चंद्र गुप्ता रविवार की रात को घर नहीं पहुंचे थे। उन्होंने घर पर फोन कर दोस्तों के साथ आईपीएल का मैच देखने की बात कही थी। जब सुबह तक उनका सुराग नहीं लगा, तो तलाश शुरू हुई और आखिरकार उनका शव कोचिंग के बंद कमरे के अंदर बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंख के ऊपर चोट का निशान और मुंह से रक्तस्राव; हत्या की आशंका
सोमवार को जैसे ही कोचिंग संस्थान के अंदर शव होने की सूचना मिली, स्थानीय नवाबगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया। प्रकाश चंद्र का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। शुरुआती निरीक्षण में मृतक की एक आंख के ऊपर किसी भारी या नुकीले हथियार से वार किए जाने का गहरा निशान मिला है और मुंह से काफी खून निकला हुआ था। मौके की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि किसी करीबी या रंजिश के चलते रात में इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मर्डर की आशंका को देखते हुए डीसीपी और एसीपी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने घटनास्थल से उंगलियों के निशान (फिंगरप्रिंट्स) और अन्य जरूरी डिजिटल साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नवाबगंज पुलिस के आधिकारिक बयान के अनुसार

 प्रकरण के सभी पहलुओं और सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की जा रही है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। मृत्यु के सही कारणों और घटना की परिस्थितियों का स्पष्ट निर्धारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक और दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed