{"_id":"6a1d1fde2a45ad927d0b2780","slug":"hla-matching-to-be-conducted-by-a-committee-hand-examination-to-follow-2026-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिर फंसा पेच: कमेटी बनाकर होगी एचएलए मैचिंग, तब शुरू होगी हाथ की जांच, GSVM प्रशासन ने कहा- अधूरे हैं दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर फंसा पेच: कमेटी बनाकर होगी एचएलए मैचिंग, तब शुरू होगी हाथ की जांच, GSVM प्रशासन ने कहा- अधूरे हैं दस्तावेज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:32 AM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: आईटीबीपी जवान की मां के कटे हाथ की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन आज डीएम को पत्र लिखेगा।
आईटीबीपी जवान की मां का हाथ कटने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आईटीबीपी जवान की मां के कटे हाथ की जांच फिलहाल शुरू नहीं हो पाएगी। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अधूरे दस्तावेजों का हवाला दिया है। बताया कि एक जून को डीएम को पत्र लिखकर कमेटी बनाने की मांग की जाएगी। इसके बाद एचएलए मैचिंग कराई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने फाॅरेंसिक हिस्टोपैथालॉजी कराने का भी सुझाव दिया है।
फतेहपुर के खागा निवासी आईटीबीपी जवान की मां निर्मला देवी को सांस की तकलीफ के बाद 13 मई को कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां से परिजन उन्हें पारस हॉस्पिटल ले गए थे जहां 17 मई को निर्मला देवी का एक हाथ काट दिया गया। आईटीबीपी जवान ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुुए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग से जांच कराकर न्याय की मांग की। इसके बाद 30 मई को पुलिस ने कटा हाथ हिस्टोपैथालॉजी जांच के लिए जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज भेजा।
Trending Videos
फतेहपुर के खागा निवासी आईटीबीपी जवान की मां निर्मला देवी को सांस की तकलीफ के बाद 13 मई को कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां से परिजन उन्हें पारस हॉस्पिटल ले गए थे जहां 17 मई को निर्मला देवी का एक हाथ काट दिया गया। आईटीबीपी जवान ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुुए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग से जांच कराकर न्याय की मांग की। इसके बाद 30 मई को पुलिस ने कटा हाथ हिस्टोपैथालॉजी जांच के लिए जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इतने दिन बाद कटा हाथ भेजने के औचित्य पर प्रश्नचिन्ह लगाया है। उन्होंने कहा है कि कॉलेज प्रशासन हाथ उसकी मां का ही होने की पुष्टि के लिए एचएलए मैचिंग, हिस्टोपैथालॉजी जांच के लिए प्रोविजन फार्म भराने, जांच के लिए प्रशासनिक अधिकारी के नेतृत्व में कमेटी गठित करने आदि के लिए एक जून को जिलाधिकारी को पत्र लिखेगा। यह भी सुझाव दिया जाएगा कि उच्च स्तरीय कमेटी के सामने ही सील खोलकर कटा हाथ निकाला जाएगा।
सीएमओ बताएं कि इस हाथ में से किस हिस्से से टिश्यू निकालकर जांच की जाए? साथ ही हाथ गंवाने वाली महिला को न्याय दिलाने के लिए फाॅरेंसिक हिस्टोपैथालॉजी की सुविधा वाले सेंटर से जांच कराने का सुझाव भी दिया जाएगा। यह भी कहा कि कटने के तुरंत बाद समुचित तरीके से प्रिजर्व नहीं किया गया। कई दिन बाद फार्मेलिन में रखा और 30 मई को मेडिकल कालेज भेजा गया।
प्रशासनिक अधिकारी के नेतृत्व में कमेटी गठित करने के लिए एक जून को जिलाधिकारी को पत्र लिखेंगे। कमेटी में पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, काॅलेज के एक प्रतिनिधि को भी शामिल करने की संस्तुति की जाएगी। हिस्टोपैथालॉजी जांच के लिए भी प्रोविजन फार्म, एचएलए मैचिंग, कमेटी के सामने सील खोलकर कटा हाथ निकालकर नमूने लेने आदि का भी सुझाव दिया जाएगा। - डॉ. संजय काला, प्राचार्य, जीएसवीएम मेडिकल कालेज
हमने आईटीपीबी जवान की मां का कटा हाथ नियमानुसार हिस्टोपैथालॉजी जांच के लिए मेडिकल कालेज भेजा है। वह उसका एक्जामिन करें और उसकी रिपोर्ट दें। - डॉ. हरिदत्त नेमी, सीएमओ