सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband beaten, wife slashed with blade

Kanpur News: पति को पीटा, पत्नी को ब्लेड से किया लहूलुहान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Husband beaten, wife slashed with blade
विज्ञापन
कानपुर। रायपुरवा थाना क्षेत्र में आरोपियों ने युवक को जमकर पीटा। उसकी पत्नी पर ब्लेड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पीड़िता ने तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। तलवामंडी निवासी रेनू साहू ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि चार फरवरी को पति विकास बाइक से बांसमंडी जा रहे थे तभी हमराज कांप्लेक्स के सामने रंग खेल रहे किशन वर्मा और विशाल ने उन्हें रोक लिया। दोनों ने रंग खेलने का दबाव डाला तो उन्होंने परिवार में गमी होने की बात बताई और जाने लगे। तभी वहां आकाश उर्फ बाबा ने आकर उन्हें रोका और बाइक कि चाभी निकालकर जमीन पर फेंक दी। पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने पीटते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए। घर के पास हुई घटना की जानकारी पर वह पहुंची तो आकाश ने आकर उनकी गर्दन, चेहरे पर ब्लेड से वार कर लहूलुहान कर दिया। गालीगलौज करते हुए भाग निकले। रायपुरवा इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed