सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IGRS Ranking Kanpur Police ranks number one in the state the commissionerate rose from 62nd rank to the top

IGRS Ranking: कानपुर पुलिस प्रदेश भर में नंबर-वन; 62वीं रैंक से सीधे शीर्ष पर पहुंची कमिश्नरी, इसलिए हुआ सुधार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 10 Mar 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर पुलिस ने आईजीआरएस रैंकिंग में 62वें स्थान से लंबी छलांग लगाकर यूपी में नंबर-एक रैंक हासिल की है। बेहतर कार्य के लिए नोडल अधिकारियों और स्टाफ को पुरस्कृत किया जाएगा।

IGRS Ranking Kanpur Police ranks number one in the state the commissionerate rose from 62nd rank to the top
आईजीआरएस पोर्टल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आईजीआरएस रैंकिंग में कानपुर कमिश्नरी पुलिस ने बाजी मारी है। उसने जनवरी की 62वीं रैंक से सीधे छलांग लगाकर फरवरी में प्रदेश भर में पहली रैंक हासिल की है। शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि का फीडबैक 92.57 प्रतिशत रहा है, जबकि आवेदकों से संपर्क करने में 10 में से 10 नंबर हासिल हुए। इस कामयाबी पर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने पुलिस अधिकारियों और अन्य स्टाफ को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। जनवरी में कमिश्नरी पुलिस को आईजीआरएस में 62वीं रैंक मिली थी] जिस पर पुलिस कमिश्नर ने थानेदारों, एसीपी, एडीसीपी की क्लास लगाई थी।

Trending Videos

शिकायतों को दूर करने और उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश जारी किया। सभी जोन के डीसीपी को मॉनीटरिंग करने के लिए कहा था। पुलिसकर्मियों ने इस बार बेहतर कार्य किया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध व आईजीआरएस के नोडल अधिकारी संकल्प शर्मा, डीसीपी मुख्यालय व सहायक नोडल अधिकारी दिनेश त्रिपाठी, स्टाफ ऑफिसर अमरनाथ यादव, एसीपी कानू व्यवस्था रंजीत कुमार, आईजीआरएस सेल के प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा समेत अन्य स्टाफ को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed