सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT Kanpur initiative Students will now provide feedback on counseling services dialogue series launched

IIT कानपुर की नई पहल: अब छात्र देंगे काउंसलिंग का फीडबैक, मेंटल हेल्थ पर मंथन के लिए डायलॉग सीरीज शुरू

शैली भल्ला, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 10 Feb 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: आईआईटी कानपुर ने आत्महत्याओं को रोकने के लिए डायलॉग सीरीज शुरू की है और अब काउंसलिंग के बाद छात्रों से फीडबैक लिया जाएगा, ताकि मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और छात्र-अनुकूल बनाया जा सके।

IIT Kanpur initiative Students will now provide feedback on counseling services dialogue series launched
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आईआईटी कानपुर में अब छात्र काउंसलिंग का फीड बैक देंगे। काउंसलिंग कराने वाले छात्रों को अब काउंसलिंग के बाद एक फीडबैक फार्म दिया जाएगा। इस पर वह काउंसलिंग को लेकर अपना विचार रखेंगे। संतुष्ट हैं या नहीं, इसकी जानकारी देंगे। काउंसलिंग प्रक्रिया में बदलाव चाहते हैं, तो उसके बारे में भी फीडबैक देंगे। संस्थान में सेंटर फॉर मेंटल हेल्थ एंड वेलबीइंग छात्रों के साथ डॉयलॉग सीरीज शुरू की है। संस्थान में लगातार अब यह सीरीज आयोजित होगी।

Trending Videos

इसमें छात्र, मनोचिकित्सक, काउंसलर मिलकर परेशानियों पर चर्चा करेंगे और समाधान निकालेंगे। आईआईटी कानपुर में दो साल में नौ आत्महत्याओं के बाद से संस्थान छात्रों की मेंटल हेल्थ को लेकर काफी गंभीर हो गया है। संस्थान ने काउंसलिंग के तरीकों में कई बड़े बदलाव किए हैं। सेंटर फॉर मेंटल हेल्थ एंड वेलबीइंग की स्थापना के साथ अब एक टीम छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की काउंसलिंग कर रही है। साथ ही हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की अलग काउंसलिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र एकत्र होंगे और मन की बातों को सामने रखेंगे
इसके अलावा संस्थान के कुछ छात्रों को भी तैयार किया जा रहा है, जो अपने दोस्तों के बीच में जानकर उनकी मनोस्थिति को जान सकेंगे। अब इसमें एक और बदलाव किया गया है। संस्थान के अधिकारियों, काउंसलर्स और मनोचिकित्सकों के साथ डॉयलॉग नाम से सीरीज की शुरू की है, जिसमें छात्र एकत्र होंगे और मन की बातों को सामने रखेंगे। बीते शनिवार को इस सीरीज के पहले सेशन में छात्रों ने कई छात्रों ने काउंसलिंग की प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की।

जल्द ही बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे
छात्रों ने कहा कि मेंटल काउंसलिंग के लिए उनके पास नियमित रूप से ईमेल आनी जरूरी है। कुछ छात्रों ने काउंसलिंग के तरीके को संतोषजनक नहीं बताया। तब निर्णय लिया गया कि इसे बेहतर करने के लिए छात्र अब फीड बैक देंगे। काउंसलिंग के लिए आने वाले छात्रों को फार्म दिया जाएगा, जिसमें वह पॉजिटिव, निगेटिव बताने के साथ बदलाव के सुझाव भी देंगे। संस्थान के काउंसलिंग टीम में शामिल डॉ. आलोक बाजपेई ने कहा कि संस्थान के छात्रों की बेहतरी के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं। शुरुआत हो चुकी है, जल्द ही इसके बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed