{"_id":"698ab4bcc0f623b9f0075d37","slug":"kanpur-bank-employee-clarifies-video-of-i-am-a-thakur-says-he-had-a-dispute-with-his-colleagues-husband-2026-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'ठाकुर हूं मैं' वाले वीडियो पर बैंककर्मी की सफाई; कहा- सहकर्मी के पति से था विवाद, अपनी जाति पर है गर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'ठाकुर हूं मैं' वाले वीडियो पर बैंककर्मी की सफाई; कहा- सहकर्मी के पति से था विवाद, अपनी जाति पर है गर्व
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 10 Feb 2026 10:02 AM IST
विज्ञापन
सार
Bank Kanpur Controversy: कानपुर की बैंक कर्मी का ठाकुर हूं कहते हुए सहकर्मी के पति को धमकाने का वीडियो वायरल हुआ है। मामले में महिला ने सफाई देते हुए इसे निजी विवाद बताया और अपनी जाति पर गर्व जताया है।
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर में पनकी स्थित एक प्राइवेट बैंंक के अंदर एक महिला कर्मचारी का किसी पर गुस्सा दिखाते हुए वायरल वीडियाे साेमवार को खूब चर्चा में रहा। वीडियो में एक महिला कर्मचारी को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि ठाकुर हूं मैं मुझसे उलझना मत। महिला कर्मी की ओर से कुछ अभद्र भाषा बाेलने पर उसके सहकर्मियों ने उसे रोकना चाहा, तो वीडियाे में उन्हें अनसुना करते हुए किसी ग्राहक पर जमकर गुस्सा उतारते हुए महिला दिखाई दे रही है।
Trending Videos
इस दौरान वह ग्राहक पर लैपटॉप फेंकने का प्रयास भी करती हुई दिख रही है। बैंक कर्मी का नाम आस्था सिंह बताया जा रहा है। वीडियो एक दो दिन पुराना है। इस मामले में बैंक ने इस तरह की किसी भी घटना से इंकार किया है। वहीं, अब इस मामले में बैंक कर्मी आस्था सिंह का दूसरा वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने घटना को लेकर अपनी सफाई पेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आत्मसम्मान में कही थी ये बात
आस्था के मुताबिक, वायरल हो रहा वीडियो किसी बैंक ग्राहक के साथ विवाद का नहीं है। यह झगड़ा उनकी ही एक सहकर्मी के पति के साथ हुआ था। उन्होंने बताया कि यह वीडियो पुराना है और छह जनवरी का है, जिसे अब गलत संदर्भ में वायरल किया जा रहा है। अपने विवादित बयान ठाकुर हूं मैं…पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी जाति पर गर्व है और उन्होंने यह बात आत्मसम्मान में कही थी।