सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Uniformed conmen terrorize highway steal 30000 rupees from elderly man after giving him lift

Kanpur: हाईवे पर वर्दीधारी टप्पेबाजों का आतंक, लिफ्ट लेकर वृद्ध के 30 हजार किए पार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 10 Feb 2026 12:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: महाराजपुर में वर्दीधारी टप्पेबाजों ने लिफ्ट मांगने के बहाने एक वृद्ध की जेब काटकर 30 हजार रुपये उड़ा दिए। पुलिस हाईवे के सीसीटीवी फुटेज की मदद से इस शातिर गिरोह की तलाश कर रही है।

Kanpur Uniformed conmen terrorize highway steal 30000 rupees from elderly man after giving him lift
जानकारी देता पीड़ित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर खुद को पुलिसकर्मी बताकर ठगी करने वाला एक शातिर गिरोह सक्रिय हो गया है। रविवार को महाराजपुर क्षेत्र में टप्पेबाजों ने एक वृद्ध को अपना शिकार बनाया। शातिरों ने खाकी वर्दी का रौब दिखाकर वृद्ध से लिफ्ट मांगी और पलक झपकते ही उनकी जेब में रखे 30 हजार रुपये उड़ा दिए।

Trending Videos

क्षेत्र में एक ही दिन में टप्पेबाजी की यह चौथी घटना थी, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। परसदेपुर गांव निवासी वृद्ध रामबाबू ने बताया कि वह अपनी साली के ऑपरेशन के लिए 30,000 रुपये लेकर उन्नाव के कोरारी गांव जा रहे थे। तिवारीपुर गांव के पास एक कार में बैठे चार वर्दीधारी लोगों ने उन्हें रोककर कहा कि अपनी मोपेड में हमारे एक आदमी को बैठा लो।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेब कटी हुई मिली और 30000 रुपये गायब थे
रामबाबू ने उन्हें महाराजपुर तक छोड़ने की बात मान ली, लेकिन करीब एक किलोमीटर पहले ही वर्दी पहने युवक उतर गया। रामबाबू जब थोड़ी दूरी पर पेशाब करने के लिए रुके, तो उनकी जेब कटी हुई मिली और 30,000 गायब थे। अचानक हुई इस घटना से वह बदहवास हो गए और अपने बेटों को बुलाया। पीड़ित ने बताया कि कार में बैठे सभी लोग वर्दी पहने हुए थे।



खंगाली जा रही है सीसीटीवी कैमरों की फुटेज
घटना की तहरीर महाराजपुर थाने में दी गई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि टप्पेबाजी से जुड़ा एक मामला दर्ज किया गया था। रविवार को ही जेब काटने के तीन अन्य मामले भी सामने आए थे, जिनमें कुल 51 हजार की टप्पेबाजी हुई थी। हाईवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। टप्पेबाजों के गिरोह को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed