सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Lamborghini incident Businessman KK Mishra reached the police station declared his son innocent

कानपुर लैंबोर्गिनी कांड: थाने पहुंचे कारोबारी केके मिश्रा; बेटे को बताया बेगुनाह, पुलिस पर मढ़े गंभीर आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 10 Feb 2026 02:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर लैंबोर्गिनी हादसे में तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा ने ग्वालटोली थाने पहुंचकर पुलिस पर बेटे शिवम को फंसाने का आरोप लगाया है और उसे निर्दोष बताते हुए दिल्ली में भर्ती होने का दावा किया है।

Kanpur Lamborghini incident Businessman KK Mishra reached the police station declared his son innocent
थाने पहुंचे दिग्गज तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में वीआईपी रोड पर रविवार को हुए लैंबोर्गिनी हादसे ने अब नया मोड़ ले लिया है। मामले में नामजद किए गए तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा के बचाव में उनके पिता खुद मैदान में उतर आए हैं। ग्वालटोली थाने पहुंचे केके मिश्रा ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अपने बेटे को साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है।

Trending Videos

केके मिश्रा ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके बेटे शिवम को जबरन इस मामले में घसीट रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हादसे के वक्त कार उनका बेटा नहीं चला रहा था। कारोबारी ने दावा किया कि शिवम की हालत काफी नाजुक है और वह इस समय दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्वालटोली इंस्पेक्टर को कर दिया लाइन हाजिर
उनके साथ आए वकील धर्मेंद्र सिंह ने भी पुलिस की जल्दबाजी में की गई कार्रवाई और इंस्पेक्टर पर हुई गाज को लेकर कानूनी सवाल खड़े किए हैं। बता दें कि ग्वालटोली इंस्पेक्टर संतोष गौड़ को मामले में ढिलाई बरतने और कार चालक की पहचान छिपाने का मौका देने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है।

प्लेट तोड़ने और पहचान छिपाने की कोशिश
शुरुआत में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शिवम मिश्रा का नाम विवेचना में शामिल किया गया। आरोप है कि हादसे के बाद शिवम के सुरक्षाकर्मियों ने कार का नंबर प्लेट तोड़ने और पहचान छिपाने की कोशिश की थी।

ये था पूरा मामला

रविवार दोपहर वीआईपी रोड पर दिल्ली नंबर की तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी बेकाबू होकर फुटपाथ पर चढ़ गई थी। हादसे में चमनगंज निवासी तौफीक अहमद के पैर में गंभीर चोट आई। वहीं, बुलेट सवार विशाल और सोनू त्रिपाठी भी जख्मी हुए। कार ने किनारे खड़ी ऑटो और बुलेट को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed