{"_id":"66f4ff5e35dd0e90d509f36c","slug":"india-bangladesh-test-match-sachin-dhoni-and-rohit-fans-waved-the-tricolor-in-green-park-before-the-match-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Bangladesh Test Match: मैच से पहले सचिन, धोनी और रोहित के फैंस ने ग्रीन पार्क में लहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
India-Bangladesh Test Match: मैच से पहले सचिन, धोनी और रोहित के फैंस ने ग्रीन पार्क में लहराया तिरंगा
Thu, 26 Sep 2024 12:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 26 Sep 2024 12:20 PM IST
विज्ञापन
फैंस ने ग्रीनपार्क में लहराया तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत व बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले सुपर फैंस ने अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों का तिरंगा लहराकर उत्साहवर्धन किया। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के फैन सुधीर चौधरी, कप्तान रोहित शर्मा के चहेते जीतेंद्र और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैन रामबाबू ने गुरुवार सुबह ग्रीन पार्क पहुंचकर भारतीय टीम के अभ्यास सत्र के दौरान स्टेडियम की ए पवेलियन दीर्घा में तिरंगा फहराकर खिलाड़ियों का जोश बढ़ाया।
देश में कई जगह तो भारतीय क्रिकेटरों के मंदिर तक बन गए हैं। इन्हीं के बीच कई ऐसे भी लोग देश में हैं, जो अपने चहेते खिलाड़ियों का प्रचार देश ही नहीं पूरी दुनिया में करते हैं। जहां भी भारतीय टीम खेलने जाती है यह प्रशंसक वहां मौजूद रहते हैं।
बांग्लादेशी फैन टाइगर रूबी ने अभ्यास सत्र में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया
भारतीय खिलाड़ियों के फैंस की तरह ही बांग्लादेश के अभ्यास सत्र के दौरान बांग्लादेशी क्रिकेट फैन टाइगर रूबी ग्रीन पार्क पहुंचे। रूबी ने बांग्लादेशी झंडा लहराकर अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान खिलाड़ियों ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान कई बार रूबी ने बांग्लादेश जिंदाबाद के नारे भी लगाए। वहीं, बांग्लादेशी सुपर फैन टाइगर शोएब भी मैच के दिन आ जाएंगे।