सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun Grain Trader Commits Suicide by Consuming Sulfas Troubled by Debt and Domestic Strife

Jalaun: गल्ला व्यापारी ने सल्फास खाकर दी जान, कर्ज और घरेलू कलह से था परेशान, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 26 May 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Jalaun News: कदौरा थाना क्षेत्र में कर्ज से परेशान गल्ला व्यापारी ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। उन पर 35 लाख रुपये का कर्ज था और आर्थिक तंगी के कारण वह तनाव में थे।

Jalaun Grain Trader Commits Suicide by Consuming Sulfas Troubled by Debt and Domestic Strife
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी, बढ़ते कर्ज और घरेलू कलह से परेशान एक गल्ला व्यापारी ने सल्फास खाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम बबीना निवासी सुनील साहू (40) पुत्र रामआसरे पिछले चार वर्षों से कस्बे के मोहल्ला पुरवा में किराये के मकान में परिवार सहित रहकर गल्ला मंडी में अनाज का व्यापार कर रहे थे।

Trending Videos

सोमवार को वह कुरारा थाना क्षेत्र के ग्राम ककरऊ स्थित अपनी रिश्तेदारी में गए हुए थे। बताया गया कि व्यापार में लगातार घाटा होने के चलते उन पर करीब 35 लाख रुपये का कर्ज हो गया था। लेनदारों के लगातार तगादे और आर्थिक दबाव के कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव में चल रहे थे। इसी बात को लेकर घर में भी अक्सर विवाद होता रहता था। परिजनों के मुताबिक तनाव में आकर उन्होंने रिश्तेदारी में ही सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रानी देवी, पुत्री रीशु (17), नैन्सी (13) और पुत्र जिगर (10) का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद मोहल्ले सहित गल्ला मंडी के व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed