सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Two motorcycles collide head-on, one young man dies, another in critical condition

Jalaun: आमने-सामने बाइक टकराई, युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 26 Jan 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: Two motorcycles collide head-on, one young man dies, another in critical condition
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोमवार देर शाम उरई कोतवाली क्षेत्र के राठ रोड स्थित नारायण इन होटल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मोहम्मदाबाद निवासी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज उरई में चल रहा है।

Trending Videos


मृतक की पहचान आशिक श्रीवास (25), निवासी मोहम्मदाबाद के रूप में हुई है। बताया गया कि आशिक रविवार शाम बाइक से उरई की ओर जा रहा था। वहीं दूसरी बाइक पर अमर सिंह कुशवाहा निवासी कुसमिलिया, अपने साथी प्रदीप के साथ उरई स्थित त्रयोदशी किरण गार्डन की ओर जा रहा था। जैसे ही दोनों बाइकें राठ रोड पर नारायण इन होटल के पास पहुंचीं, तेज रफ्तार में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया गया, जहां आशिक श्रीवास की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया। झांसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं अमर सिंह कुशवाहा के सिर में गंभीर चोट आई है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और मेडिकल कॉलेज उरई में इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed