सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jaribchowki bridge will be built with Rs 320 crore, foundation stone will be laid on 8th

Kanpur News: 320 करोड़ से बनेगा जरीबचौकी पुल, शिलान्यास आठ को

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Jaribchowki bridge will be built with Rs 320 crore, foundation stone will be laid on 8th
विज्ञापन
कानपुर। सेतु निगम जरीब चौकी रेलवे ओवर ब्रिज का शिलान्यास आठ मई को कराएगा। रविवार को स्थलीय निरीक्षण के बाद यह फैसला लिया गया।
Trending Videos

शासन ने एक साल पहले जरीबचौकी आरओबी के निर्माण के लिए स्वीकृति दी थी। 320 करोड़ की इस परियोजना के लिए धन की पहली किश्त भी जारी की जा चुकी है। सेतु निगम ने सात महीने पहले हिंगवेज कंस्ट्रक्शन कंपनी को इस पुल के निर्माण का ठेका दिया। कंपनी को रिंग रोड के पैकेज तीन के तहत रमईपुर के पास से गंगा पर पुल सहित उन्नाव जिले तक चार लेन की सड़क बनानी है। जल निगम की ओर से गहरी सीवरलाइन शिफ्ट न कर पाने के कारण अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। जल निगम (नगरीय) ने तीसरी बार इस कार्य के लिए टेंडर कराए, लेकिन एक ही कंपनी ने इसमें रुचि दिखाई।
अमर उजाला में एक हफ्ते पहले इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी। रविवार को इसके लिए भूमि पूजन की तारीख तय की गई। सेतु निगम के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर विजय कुमार सेन ने बताया कि आठ मई को जरीबचौकी चौराहे के पास सीसामऊ थाने के सामने इस आरओबी निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। जल निगम से जल्द सीवर लाइन शिफ्ट करने के लिए कहा गया है। अन्य विभागों ने भी कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed