{"_id":"6a532f27d59f25b9cf0fbdee","slug":"kannauj-accident-truck-crashes-through-railing-and-plunges-into-the-ganges-two-critically-injured-one-missing-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj Accident: महादेवी गंगा घाट पुल पर हादसा, रेलिंग तोड़कर गंगा में समाया ट्रक, दो गंभीर घायल और एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj Accident: महादेवी गंगा घाट पुल पर हादसा, रेलिंग तोड़कर गंगा में समाया ट्रक, दो गंभीर घायल और एक लापता
Sun, 12 Jul 2026 11:37 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:37 AM IST
सार
Kannauj News: हरदोई की ओर से आ रहा मैदा लदा ट्रक रविवार सुबह महादेवी गंगा घाट के पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरा। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जबकि ट्रक चालक लापता है। घटना के आठ घंटे बीत जाने के बाद भी बचाव के लिए कोई सर्च ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़ और नदी में बहता हुआ मैदा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले में हरदोई की ओर से आ रहा मैदा लदा ट्रक रविवार सुबह करीब तीन बजे महादेवी गंगा घाट के पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए गंगा में जा गिरा। हादसे में सरवन (36) व संगीत (40) घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया। ट्रक का चालक लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के आठ घंटे बाद भी किसी तरह का सर्च ऑपरेशन उसकी तलाश के लिए नहीं शुरू हो सका। सुबह करीब 10 बजे पीएसी पहुंची। पुलिस ने पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। अभी तक बचाव राहत की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची है। सीओ सिटी शिल्पा वर्मा मौके पर पहुंची और उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन