सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Innocent Child Loses Life After Coming into Contact with Power Lines

Kannauj: करंट की चपेट में आकर गई मासूम की जान, इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम, गांव में मातम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 18 May 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
सार

Kannauj News: करंट लगने से मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

Kannauj: Innocent Child Loses Life After Coming into Contact with Power Lines
आर्यन की फाइल फोटो व इसी तार की चपेट में आकर गई जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ठठिया थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में सोमवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। 9 वर्षीय मासूम आर्यन की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी अवधेश का पुत्र आर्यन सुबह करीब 8 बजे अपने साथी हसन पुत्र मोइनुद्दीन के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते दोनों पड़ोसी सलमान के घर के पास पहुंच गए।



आरोप है कि सलमान ने चोरी रोकने समेत अन्य सुरक्षा कारणों से अपने घर के बाहर खुले में बिजली के तार फैला रखे थे। इसी दौरान आर्यन अनजाने में करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया और तेज झटके से जमीन पर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। करंट लगने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकलौते बेटे की मौत से मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और लोगों में भारी आक्रोश है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि खुले में बिजली के तार फैलाना बेहद खतरनाक और गैरजिम्मेदाराना है। जिसकी कीमत एक मासूम को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला लापरवाही का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed