पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj Out of control bike hits divider youth dies and mama critically injured

Kannauj: अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत और चचेरा मामा गंभीर, दिल्ली से लौट रहे थे घर, जांच शुरू

Sun, 05 Jul 2026 02:36 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 05 Jul 2026 02:36 PM IST
सार

Kannauj News: छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में  तड़के दिल्ली से गांव लौट रहे दो युवकों की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा मामा गंभीर रूप से घायल है। दोनों एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर आ रहे थे।

विज्ञापन
Kannauj Out of control bike hits divider youth dies and mama critically injured
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली से घर वापसी की खुशी पल भर में कोहराम में बदल गई। दिल्ली से बाइक पर अपने गांव लौट रहे दो युवकों की बाइक रविवार तड़के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों गोद भराई समारोह में शामिल होने के लिए घर आ रहे थे।

विज्ञापन

उन्नाव जिले के थाना औरास क्षेत्र के ग्राम नैनपुर सीसी, पोस्ट पूरथियावा निवासी अंकित कुमार (29) पुत्र सोहन अपने चचेरे मामा पिंटू (29) पुत्र बृजनाथ के साथ दिल्ली से शनिवार रात करीब दो बजे बाइक से घर के लिए निकले थे। पिंटू दिल्ली के शालीमार बाग स्थित एक हेल्थ केयर कंपनी में सुपरवाइजर हैं, जबकि अंकित एक सैलून में कार्यरत था।

विज्ञापन

दोनों को 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया
बताया गया कि छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में सिकंदरपुर के पास ग्राम रौतमई के सामने त्रिपाठी ढाबा के निकट अंकित को चलते समय नींद की झपकी आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया।

गोदभराई कार्यक्रम में शामिल होने लौट रहे थे घर
वहीं, पिंटू का उपचार जारी है। घायल पिंटू ने बताया कि अंकित की चचेरी भांजी सुमन की रविवार वार को गोद भराई थी। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोनों दिल्ली से गांव लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में हादसा हो गया। परिजनों ने बताया कि अंकित की शादी इसी वर्ष 11 फरवरी 2026 को थाना औरास क्षेत्र के ग्राम कन्हैया खेड़ा, पोस्ट रामपुर गड़ैया निवासी सुषमा देवी के साथ हुई थी।

विज्ञापन

शादी के चार बाद ही मौत से मचा कोहराम
शादी के महज चार महीने बाद उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अंकित दो भाइयों में बड़ा था। उसके छोटे भाई का नाम सुशील है, जबकि बहनों के नाम सुषमा और रेशमा हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed