{"_id":"6a6a1284f1d2edae5e0c5567","slug":"kannauj-school-bus-carrying-children-overturns-in-a-paddy-field-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: बच्चों से भरी स्कूल बस धान के खेत में पलटी, ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर सभी को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: बच्चों से भरी स्कूल बस धान के खेत में पलटी, ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर सभी को सुरक्षित निकाला
Wed, 29 Jul 2026 08:19 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 29 Jul 2026 08:19 PM IST
सार
Kannauj News: बच्चों से भरी स्कूली बस धान के खेत में पलट गई। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला। छह बच्चों को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
खेत में पलटी स्कूल बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हसेरन क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही एक निजी स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे धान के खेत में पलट गई। बस में सवार बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और शीशे तोड़कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में करीब आधा दर्जन बच्चों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कस्बा हसेरन के बिधूना रोड स्थित एसएस चिल्ड्रन एकेडमी की बस जोगनीपुरवा, अजान, कठार सहित आसपास के गांवों से बच्चों को लेकर विद्यालय आ रही थी। कठार गांव के सामने दुर्गा मंदिर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क से उतरकर धान के खेत में पलट गई।
विज्ञापन
बस पलटते ही बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। उनकी आवाज सुनकर ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और चालक के साथ मिलकर बस के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। सूचना पर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। बाद में क्रेन की सहायता से बस को खेत से बाहर निकलवाया गया।
विज्ञापन
विद्यालय प्रबंधक शिवपाल यादव ने बताया कि सामने ट्रैक्टर और दूसरी ओर एक पिकअप वाहन होने के कारण बस असंतुलित होकर पलट गई। सभी बच्चे सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।घटना के बाद अभिभावकों में चिंता का माहौल रहा। ग्रामीणों ने स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था, फिटनेस और संचालन की जांच कराए जाने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।