{"_id":"69c00921d5a5ed4b200c40ef","slug":"kannauj-two-youths-caught-attempting-petty-theft-at-an-optical-shop-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: चश्मे की दुकान पर टप्पेबाजी करने आए दो युवक पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: चश्मे की दुकान पर टप्पेबाजी करने आए दो युवक पकड़े गए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 22 Mar 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छिबरामऊ कस्बे के तालग्राम तिराहे स्थित एक चश्मे की दुकान पर टप्पेबाजी करने पहुंचे दो युवकों को दुकानदार ने कर्मियों की मदद से पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों ने गत 11 मार्च को भी इसी दुकान पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बाइक समेत दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर रविवार को कोतवाली ले गई।
Trending Videos
त्रिपाठी चश्मा घर के संचालक रजत त्रिपाठी ने बताया कि गत 11 मार्च को लाल रंग की अपाचे बाइक पर दो युवक उनकी दुकान पर आए थे। उन्होंने झांसा देकर दुकान से सामान और नकदी चुरा ली थी। शाम को कैश का मिलान करने और सीसीटीवी देखने पर पता चला। दोपहर 1.45 बजे वही दोनों युवक बाइक से दोबारा दुकान पर पहुंचे। दुकानदार रजत त्रिपाठी ने उन्हें तुरंत पहचान लिया। पूछताछ करने पर दोनों युवक काफी देर तक गुमराह करते रहे। 11 मार्च का पुराना सीसीटीवी फुटेज दिखाने पर वे भागने लगे। रजत ने दुकान पर कार्यरत अक्षय, पवन और अखिलेश के साथ मिलकर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार रजत त्रिपाठी और उनके कर्मियों ने पकड़े गए दोनों युवकों को उनकी बाइक समेत पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो कार्रवाई की जाएगी।