सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 50 trees were felled on disputed land hut was set on fire and a woman was beaten for protesting

Kanpur: विवादित जमीन पर काट डाले 50 पेड़, झोपड़ी फूंकी और विरोध करने पर महिला को पीटा, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 17 Feb 2026 02:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: शुक्लागंज के सुखलाल खेड़ा में जमीन विवाद में दबंगों ने पेड़ काटकर झोपड़ी में आग लगा दी। विरोध करने पर महिला को पीटने वाले दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Kanpur 50 trees were felled on disputed land hut was set on fire and a woman was beaten for protesting
झोपड़ी फूंकी और विरोध पर महिला को पीटा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सुखलाल खेड़ा गांव में जमीन के विवाद में दबंगों ने अमरूद के बाग में 50 से ज्यादा पेड़ काट डाले और झोपड़ी में आग लगा दी। जानकारी मिलने पर पहुंची बाग मालिक की पत्नी ने विरोध किया, तो दबंगों ने उसे बेरहमी से पीटा। घायल महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Trending Videos

सुखलाल खेड़ा निवासी भैयालाल की पत्नी खुशबू ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव में ही उसका अमरूद का बाग है। शनिवार की देर रात गांधी नगर निवासी दीपेंद्र कुमार शुक्ला व अनुज उनके अमरूद के बाग में आए और कटर से 50 अमरूद और कई नीम के पेड़ों को काट डाला। कई पेड़ व बाग में बनी झोपड़ी में आग लगा दी। जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंची और विरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
इस पर दबंगों ने उनकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए हमलावर भाग गए। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीन का विवाद सामने आया है। महिला की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है। साथ ही आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed