फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 8 year old boy bitten by dogs in Chakeri residents of Emerald Gulistan in Jajmau also gripped by panic

कानपुर में कुत्तों का खौफ: चकेरी में आठ साल के बच्चे को काटा, जाजमऊ के एमरॉल्ड गुलिस्तान में भी लोग दहशत में

Sun, 19 Jul 2026 10:31 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 19 Jul 2026 10:31 AM IST
सार

Kanpur News: चकेरी और जाजमऊ में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। चकेरी के कांशीराम कॉलोनी में एक आठ वर्षीय बच्चे को कुत्ते ने बुरी तरह काट लिया, जबकि जाजमऊ के एमरॉल्ड गुलिस्तान में कुत्तों के झुंड से स्थानीय लोग दहशत में हैं। नगर निगम में शिकायत के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
Kanpur 8 year old boy bitten by dogs in Chakeri residents of Emerald Gulistan in Jajmau also gripped by panic
चकेरी में कुत्ते के काटने से घायल बच्चा राहिल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में चकेरी के सनिगवां स्थित कांशीराम कॉलोनी फेज-1 में शुक्रवार की रात घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कुत्ते ने काट लिया। उन्नाव के शुक्लागंज मनोहरनगर निवासी गुलफ्शा के मुताबिक उनके पति अजमत खान शादी समारोह में सजावट का काम करते हैं। वह पिछले माह अपने मायके सनिगवां स्थित कांशीराम कॉलोनी फेज-वन में अपने आठ साल के बेेटे राहिल के साथ आई थी।

विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब दस बजे राहिल कॉलोनी के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। अचानक कुत्ते ने राहिल पर हमला कर दिया। कुत्ते ने राहिल के पैर और जांघ पर काट लिया। निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम में शिकायत के बाद भी कुत्तों को नहीं पकड़ा जा रहा है।

विज्ञापन

Kanpur 8 year old boy bitten by dogs in Chakeri residents of Emerald Gulistan in Jajmau also gripped by panic
एमरॉल्ड गुलिस्तान में आवारा कुत्तों का आतंक - फोटो : amar ujala

एमरॉल्ड गुलिस्तान में कुत्तों के आतंक से लोग परेशान
जाजमऊ स्थित एमरॉल्ड गुलिस्तान में लोग आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान हैं। एमरॉल्ड गुलिस्तान निवासी टेनरी संचालक याहिया, नासिर खान, नाहिद समेत अन्य लोगों ने बताया कि कुत्तों के चलते यहां के रहने वाले लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया है।

Kanpur 8 year old boy bitten by dogs in Chakeri residents of Emerald Gulistan in Jajmau also gripped by panic
कुत्तों का आतंक - फोटो : amar ujala

नगर निगम में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई
कुत्तों का झुंड अचानक दौड़ा लेता है। यहां पर मोर भी काफी संख्या में आते हैं लेकिन कुत्ते उन्हें भी पकड़ने का प्रयास करते हैं। कई बार नगर निगम में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब वह वीडियो वायरल कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वायरल वीडियो में कुत्ते कंपाउंड में घूमते हुए और मोर को पकड़ने का प्रयास करते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed