फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 92 umpires and 32 scorers took an exam at Green Park Stadium

Kanpur: ग्रीनपार्क स्टेडियम में 92 अंपायर और 32 स्कोरर ने दी परीक्षा, क्रिकेट नियमों पर पूछे गए सवाल

Sun, 09 Aug 2026 07:45 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 09 Aug 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: 92 umpires and 32 scorers took an exam at Green Park Stadium
अंपायर और स्कोरर ने दी परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

ग्रीनपार्क स्टेडियम में रविवार को अपयरों और स्कोरर की लिखित परीक्षा हुई। इसमें क्रिकेट नियमों से जुड़े सवाल पूछे गए। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से आयोजित ढाई घंटे की परीक्षा में 92 अंपायर और 32 स्कोरर शामिल हुए। परीक्षार्थियों को हिंदी और अंग्रेजी में प्रश्नों के उत्तर देने का विकल्प दिया गया।

विज्ञापन


परीक्षा का संचालन एजुकेटर अनिल चौधरी और पी. जयपाल के साथ अंपायर कमेटी के अध्यक्ष मनोज पुंडीर, बीसीसीआई स्कोरर एसपी सिंह, एपी सिंह और अनुराग राठौर ने किया। अंपायर कमेटी के अध्यक्ष मनोज पुंडीर ने बताया कि 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी अगले चरण के लिए पात्र होंगे।

विज्ञापन

Kanpur: 92 umpires and 32 scorers took an exam at Green Park Stadium
अंपायर और स्कोरर ने दी परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
सफल अभ्यर्थियों की 15 सितंबर के बाद प्रैक्टिकल और मौखिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके आधार पर अंपायर्स और स्कोरर के अगले चरण का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed