सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: A final-year HBTU student died under suspicious circumstances

Kanpur: एचबीटीयू के अंतिम वर्ष के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, साथियों ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Feb 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
सार

एचबीटीयू के अंतिम वर्ष के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आजादनगर स्थित किराये के मकान में शव मिला। 

Kanpur: A final-year HBTU student died under suspicious circumstances
अभिषेक कुमार सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एचबीटीयू के अंतिम वर्ष के छात्र अभिषेक यादव (23) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव मंगलवार की सुबह आजादनगर स्थित किराये के मकान में मिला। साथियों ने धक्का देकर दरवाजा खोला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
Trending Videos


घाटमपुर के जैतीपुर निवासी धर्मेंद्र यादव प्रयागराज पुलिस के मोटर विभाग में हेड कांस्टेबल हैं। उनका बड़ा बेटा अभिषेक एचबीटीयू के पेंट टेक्नोलॉजी विभाग में अंतिम वर्ष का छात्र था। उसका कुछ दिन पहले ही हीरो मोटर्स में सात से आठ लाख के पैकेज पर कैंपस प्लेसमेंट हुआ था। नवाबगंज थाना प्रभारी केके तिवारी के मुताबिक, अभिषेक आजादनगर में किराये के मकान में रह रहा था। वहां अन्य छात्र भी रह रहे हैं। मंगलवार को उसकी परीक्षा थी। सुबह लगभग 11:30 बजे तक उसका दरवाजा नहीं खुला। दोस्तों ने अभिषेक को कई आवाज दी। दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। कॉल करने पर मोबाइल की रिंग टोन सुनाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने मकान मालिक को जानकारी दी। दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार धक्का देने पर कुंडी टेड़ी हो गई जिससे दरवाजा खुल गया। अभिषेक का शव बेड पर पड़ा था। उसके नाक से खून आ रहा था। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि देर शाम परिजनों के आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। देर रात ही डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया।
 

Kanpur: A final-year HBTU student died under suspicious circumstances
अभिषेक कुमार सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शाम को मां ने की थी कॉल
इंस्पेक्टर केके तिवारी ने बताया कि छात्र की मां ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 6:30 बजे कॉल की थी लेकिन उसका फोन नहीं उठा। किराये पर रहने वाले अन्य छात्रों ने बताया कि सोमवार की शाम करीब चार बजे अभिषेक के कुछ दोस्त उससे मिलने के लिए आए थे। उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया था फिर भी दरवाजा नहीं खुला। सभी बिना मिले से उससे लौट गए। उनको लगा कि शायद अभिषेक अंदर सो रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक परिजनों से बातचीत में पता चला है कि उसको किसी तरह की कोई समस्या नहीं थी। वह पूरी तरह से फिट था।

पढ़ाई में अच्छा था अभिषेक
एचबीटीयू के पेंट टेक्नोलॉजी के एचओडी अरुण मैथानी ने मुताबिक अभिषेक पढ़ाई में अच्छा था। सभी से मेल जोल रखता था। शनिवार को वह कैंपस आया था और सभी से मिलजुल कर गया था। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक व अन्य कार्यों में हमेशा आगे रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed