सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: ABVP Activists Protest Over NEET Paper Leak Case; Clashes Ensue with Police

Kanpur: एबीवीपी कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई झड़प, दो दरोगा लाइन हाजिर, चार थानों के फोर्स ने माहौल शांत कराया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 13 May 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: काकादेव कोचिंग मंडी में एनटीए का पुतला फूंकने के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। कार्यकर्ताओं ने मारपीट के आरोप लगाए। चार थानों के फोर्स ने माहौल शांत कराया। 

Kanpur: ABVP Activists Protest Over NEET Paper Leak Case; Clashes Ensue with Police
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

काकादेव कोचिंग मंडी में बुधवार शाम एनटीए का पुतला फूंक रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। पुतला छीनने को लेकर धक्का मुक्की और जमकर नोकझोंक हुई। पांडुनगर चौकी इंचार्ज निलिख शर्मा और एसआई आशुतोष पांडेय पर मारपीट का आरोप लगे। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव कार्यकर्ताओं को शांत कराया। दोनों दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया। बवाल की आशंका पर चार थानों का फोर्स तैनात रहा।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से तीन मई को हुए नीट यूजी 2026 के आयोजन को रद कर दिया गया है। इसके विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ता बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे काकादेव कोचिंग मंडी में एकत्रित हुए। उन्होंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की कार्यप्रणाली को लेकर नारेबाजी कर उसका पुतला फूंकने का प्रयास किया। काकादेव थाने का फोर्स पहले से मौजूद था। कार्यकर्ताओं ने जैसे ही एनटीए के पुतले में आग लगाने की कोशिश की पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान धक्का मुक्की और जमकर नोकझोंक हुई। काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बीच बचाव कर कार्यकर्ताओं को किनारे किया। एबीवीपी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।

उन्होंने पुलिस पर मारपीट करने के आरोप लगाए। बवाल की आशंका पर फजलगंज, नजीराबाद, स्वरूपनगर थाने का फोर्स बुला लिया गया। एसीपी स्वरूपनगर शिखर कुमार और डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव मौके पर आ गए। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। डीसीपी सेंट्रल ने उन्हें शांत कराया। कार्यकर्ताओं के आरोप पर प्रारंभिक जांच में पांडुनगर के चौकी इंचार्ज निखिल शर्मा और एसआई आशुतोष पांडेय का लाइन हाजिर कर दिया गया।

बवाल के दौरान कुछ देर प्रभावित रहा ट्रैफिक
कार्यकर्ताओं के हंगामे और फोर्स की तैनाती के दौरान कुछ देर के लिए कोचिंग मंडी और आसपास का ट्रैफिक प्रभावित रहा। पुलिसकर्मियों ने काकादेव में दूसरे रास्ते से वाहनों को गुजारा। एहतियातन कोचिंग मंडी के पास फोर्स तैनात की गई है।

पुलिस ने घटनास्थल की कराई वीडियो रिकार्डिंग
बवाल की आशंका पर पुलिस पहले से तैयार थी। पुतला फूंकने से लेकर नोकझोंक और झड़क के दौरान वीडियोग्राफी कराई गई। भीड़ में शामिल कुछ युवक गाली गलौज और अपशब्द कहते हुए सुनाई दिए हैं। पुलिस उनकी पहचान कर रही है।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं से मारपीट के आरोप की प्रारंभिक जांच के आधार पर दो एसआई को लाइन हाजिर किया गया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।- अतुल कुमार श्रीवास्तव, डीसीपी सेंट्रल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed