सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Surajkali Murder Case Father Sentenced to Life Imprisonment for Mothers Murder Based on Sons Testimony

सूरजकली हत्याकांड: 'पापा ने मां का गला दबाया', मासूम की गवाही से खुला फांसी का नाटक, हत्यारे पिता को उम्रकैद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 15 May 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाले विनोद को उसके आठ साल के बेटे की गवाही के आधार पर कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी ने हत्या को फांसी का रूप देने की कोशिश की थी।

Kanpur Surajkali Murder Case Father Sentenced to Life Imprisonment for Mothers Murder Based on Sons Testimony
बेटे की गवाही पर हत्यारे पिता को उम्रकैद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

पापा ने मां का गला दबाकर मार डाला। मैं उठा तो बोले चुपचाप सो जाओ नहीं तो तुमको भी मार डालेंगे। आठ साल के मासूम का यह बयान उसकी मां के हत्यारे पिता को सजा दिलाने में अहम रहा। अपर जिला जज 15 मुकेश कुमार सिंह ने हत्यारे पिता को उम्रकैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

Trending Videos

फतेहपुर के चांदपुर निवासी विनोद का विवाह सूरजकली से हुआ था। उसे सात साल का एक बेटा और चार साल की एक बेटी हैं। विनोद परिवार के साथ कर्रही में आकर मजदूरी करता था। शराब का लती होने के कारण पत्नी को मारता-पीटता था। एक जुलाई 2023 को बर्रा थाने में सूरजकली के पिता पुत्तनलाल ने विनोद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे समेत आठ गवाह कोर्ट में पेश किए
इसमें कहा था कि सुबह विनोद ने फोन करके कहा कि सूरजकली ने फांसी लगा ली है और उसने शव को उतारकर जमीन पर रख दिया है। वह पहुंचा तो सूरजकली जमीन पर मरी पड़ी थी। एडीजीसी ने बताया कि अभियोजन की ओर से मृतका के पिता, चचेरे भाई व आठ साल के बेटे समेत आठ गवाह कोर्ट में पेश किए गए। सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने विनोद को दोषी मानकर सजा सुनाई।

पिता की धमकी से डरकर मां के शव से चिपककर सोते रहे बच्चे
एडीजीसी ने बताया कि घटना के चश्मदीद गवाह मासूम ने बताया था कि मां की गला दबाकर हत्या करने के बाद पिता ने उसे भी मारने की धमकी दी थी। इससे वह इतना डर गया था कि अपनी चार साल की छोटी बहन के साथ मां से चिपककर आंखें बंद कर लेटा रहा। पापा बाहर से दरवाजा बंद कर भाग गए थे। थोड़ी देर बाद मामा और नाना ने आकर उन्हें उठाया था, तब उसने उन्हें सारी बात बताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed