सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur ADM and Supply Department Conduct Raid Over 46 Large and Small Cylinders Recovered

Kanpur Raid: एडीएम और पूर्ति विभाग की छापेमारी, 46 से अधिक बड़े-छोटे सिलिंडर बरामद, लोडर में भरकर ले गई टीम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 19 Mar 2026 01:45 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: चकेरी में प्रशासन ने छापेमारी कर 46 से अधिक अवैध गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। गैस की किल्लत के बीच हो रही इस कालाबाजारी के खिलाफ विभाग अब सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।

Kanpur ADM and Supply Department Conduct Raid Over 46 Large and Small Cylinders Recovered
चकेरी में गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में जहां एक और लोग गैस एजेंसी में सुबह से लाइन लगाए हुए है। उनको कई दिनों तक सिलिंडर नहीं मिल रहा है। वहीं, चकेरी के नई सब्जी मंडी स्थित कई दुकानों में सिलिंडर की कालाबाजारी चल रही है। गुरुवार को जिला पूर्ति अधिकारी और एडीएम ने कई दुकानों पर छापेमारी की।

Trending Videos

इस दौरान एक दर्जन से अधिक दुकानों से करीब 46 से अधिक सिलिंडर बरामद हुए है। गुरुवार सुबह 11 बजे करीब जिला पूर्ति अधिकारी पुलिस बल के साथ बाजार में पहुंचे, तो दुकानों में हड़कंप मच गया  इस दौरान दुकान में मौजूद सभी आदमी मौके से फरार हो गए। उनकी पत्नी और वृद्ध मां दुकान पर मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur ADM and Supply Department Conduct Raid Over 46 Large and Small Cylinders Recovered
चकेरी में गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़ - फोटो : amar ujala




टीम लोडर में भरकर सभी सिलिंडरों को ले गई
अधिकारियों के कई बार कहने के बाद भी वह मौके पर नहीं मिले। इसमें कई अपनी दुकान बंद करके भी फरार हो गए। किचन सम्राट, न्यू स्वाती किचन सेंटर, न्यू स्वीटी किचन सेंटर अर्जेंट रिपेयरिंग सेंटर, अर्जेंट रिपेयरिंग सेंटर समेत कई दुकानों पर छापेमारी चलती रही। इस दौरान टीम लोडर में भरकर सभी सिलिंडरों को ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed