फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Bank account opened under pretext of a scheme notice received after the defrauded amount was deposited

Kanpur Cyber Fraud: योजना का झांसा देकर खुलवाया बैंक खाता, ठगी की रकम आने पर नोटिस, CP के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 14 Aug 2026 08:35 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 14 Aug 2026 08:35 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में साइबर ठगों द्वारा सरकारी योजना और प्रतिमाह दो हजार रुपये का लालच देकर बैंक खाते खुलवाने और उनमें ठगी की रकम का लेनदेन करने का मामला सामने आया है। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के निर्देश पर रायपुरवा और कल्याणपुर थानों में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur Bank account opened under pretext of a scheme notice received after the defrauded amount was deposited
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

कानपुर में साइबर ठगों ने सरकारी योजना का झांसा देकर एक युवक के तीन बैंक खाते खुलवाए। इन खातों का उपयोग ठगी की रकम के अवैध लेनदेन के लिए किया। साइबर सेल का नोटिस मिलने पर युवक को धोखाधड़ी का पता चला। युवक की मां रोशन जहां ने गुरुवार को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल से शिकायत की। बताया कि उन्नाव निवासी रिश्तेदार ने बेटे काशान को लालच दिया था। 

विज्ञापन

कहा था उसे घर बैठे दो हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे। इसके लिए इंडियन ओवरसीज बैंक, इंडियन बैंक और यूको बैंक में काशान के नाम पर खाते खुलवाए थे। साइबर सेल का नोटिस आने पर रुपये के अवैध लेनदेन का पता चला। तीनों खाते बंद करा दिए हैं। पुलिस आयुक्त का कहना है कि अवैध लेनदेन की अवधि और राशि का पता लगाया जाएगा। इसके साथ ही रायपुरवा पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तुम तो पागल हो... जल्दी भरोसा कर लेती हो

बुधवार को शादी डॉट कॉम के माध्यम से युवक ने खुद को आरएएफ कर्मी बताकर एक युवती के तीन बैंकों में खाते खुलवाए थे। इन खातों से भी साइबर ठगी की रकम का अवैध लेनदेन किया गया था। उक्त मामले में भी कमिश्नर ने कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच के दौरान युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी सूरज उससे अक्सर कहता था कि तुम तो पागल हो सब पर जल्दी विश्वास कर लेती हो। क्या पता था कि वह उसके विश्वास को इस तरह तोड़ देगा।

विज्ञापन

बचाव के मुख्य उपाय

- संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें: एसएमएस, व्हाट्सएप या ईमेल पर मिलने वाले किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, जो योजना के तहत पैसे या फॉर्म भरने का दावा करते हों।
- व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें : फोन या चैट पर कभी भी अपना आधार नंबर, बैंक खाता संख्या, ओटीपी, यूपीआई पिन या पासवर्ड न बताएं।
- आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि करें: किसी भी योजना की जानकारी केवल सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ही जांचे।
- रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर लेनदेन न करें: अधिकांश सरकारी योजनाएं आवेदन के लिए सीधे ऑनलाइन पोर्टल पर मामूली या निःशुल्क प्रक्रिया रखती हैं, कोई भी अधिकारी फोन पर पैसे ट्रांसफर करने को नहीं कहता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed