पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Cash stolen by affixing a plate to the ATM's cash slot; attempt made to strike again

Kanpur: एटीएम के कैश स्लॉट पर प्लेट चिपकाकर नकदी चोरी, दोबारा वारदात की कोशिश, शातिर गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2026 06:49 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 29 Jun 2026 06:49 PM IST
सार

Kanpur News: चमनगंज स्थित एक्सिस बैंक एटीएम को शातिर ने फिर निशाना बनाया। एटीएम संचालक कंपनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
Kanpur: Cash stolen by affixing a plate to the ATM's cash slot; attempt made to strike again
पुलिस गिरफ्त में शातिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चमनगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में कैश निकासी स्लॉट पर प्लेट चिपकाकर ग्राहकों की नकदी चोरी कर ली गई। एटीएम के रखरखाव का जिम्मा संभालने वाली हिताची पेमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि ने चमनगंज थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से फतेहपुर के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर जेल भेद दिया।

विज्ञापन


चमनगंज स्थित एसबीआई बिल्डिंग के पास लगे एक्सिस बैंक के एटीएम से 14 जून की शाम करीब चार बजे एक व्यक्ति ने कैश निकासी स्लॉट पर एक प्लेट चिपका दी थी। इसके कुछ देर बाद एक ग्राहक नकद निकासी के लिए एटीएम पर पहुंचा। ग्राहक के खाते से राशि डेबिट हो गई, लेकिन प्लेट लगे होने के कारण नकदी मशीन के भीतर ही फंस गई। ग्राहक के जाने के बाद आरोपी ने फंसी हुई नकदी निकालकर चोरी कर ली। वही अज्ञात व्यक्ति 28 जून की सुबह करीब 8:45 बजे फिर उसी एटीएम पर पहुंचा और एक बार फिर कैश निकासी स्लॉट पर प्लेट चिपकाकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर कंपनी के प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह ने चमनगंज थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। चमनगंज इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिवम कुमार निवासी फतेहपुर के थाना सुल्तानपुर के सरौली, इतौली बताया। आरोपी फतेहपुर का हिस्ट्रीशीटर है। साथ ही उसके खिलाफ अन्य मुकदमे हैं। उसके पास से 3250 रुपये, दो प्लास्टिक की प्लेट, एक टूटी एटीएम चिप, फेवीक्विक, मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed