सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur change in LPG booking rules now gas cylinders cannot be booked before 21 days CNG-PNG also affected

Kanpur: एलपीजी बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब 21 दिन से पहले नहीं बुक होगा गैस सिलिंडर, CNG-PNG पर भी असर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 07 Mar 2026 10:38 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: वैश्विक युद्ध के कारण गैस कंपनियों ने एलपीजी बुकिंग का अंतराल 15 से बढ़ाकर 21 दिन कर दिया है, जिससे घरेलू बजट के साथ-साथ सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति पर भी संकट मंडरा रहा है।

Kanpur change in LPG booking rules now gas cylinders cannot be booked before 21 days CNG-PNG also affected
एलपीजी बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

वैश्विक युद्ध और तेजी से बदल रहे हालात का असर अब रसोई तक पहुंचने लगा है। गैस कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग के नियमों में बदलाव करते हुए अंतिम डिलीवरी के बाद अगली बुकिंग के लिए 21 दिन का अंतराल अनिवार्य कर दिया है। अभी तक यह सिर्फ 15 दिन का था। इसका सीधा असर जिले के करीब 13 लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।

Trending Videos

नियम बदलने के बाद अब उपभोक्ताओं को छह दिन अधिक इंतजार करना पड़ेगा।  गैस कंपनियों का तर्क है कि वैश्विक युद्ध और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस सप्लाई चेन पर बढ़ते दबाव के कारण यह फैसला अस्थायी तौर पर लिया गया है। वैश्विक हालात सामान्य होने पर इसमें बदलाव किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू बजट और रसोई की व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका
एलपीजी वितरक संगठन के संरक्षक भारतीष मिश्रा ने बताया कि इसका उद्देश्य सीमित आपूर्ति के बीच सभी उपभोक्ताओं तक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करना और घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता देना है। इस फैसले से शहर के उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है। कई इलाकों में पहले से ही गैस सिलिंडर की डिलीवरी में देरी की शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में बुकिंग के लिए अतिरिक्त इंतजार बढ़ने से घरेलू बजट और रसोई की व्यवस्था दोनों प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

सीएनजी-पीएनजी आपूर्ति पर भी पड़ सकता असर
वैश्विक युद्ध का असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ सकता है। एलएनजी की आपूर्ति कम होने की आशंका के बीच देश में सीएनजी और पीएनजी सप्लाई प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। इसका असर कानपुर पर भी पड़ सकता है, जहां दो लाख से अधिक सीएनजी वाहन और करीब एक लाख उपभोक्ता पीएनजी पर निर्भर हैं। उद्योग सूत्रों के अनुसार कई औद्योगिक सेक्टरों में गैस सप्लाई पहले ही करीब 40 प्रतिशत तक घटाई जा चुकी है। यदि अंतरराष्ट्रीय हालात और बिगड़ते हैं तो उद्योगों को मिलने वाली गैस और कम की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed