सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Temperatures will reach 40 degrees by end of March with a trough forming increasing sticky heat

Kanpur Weather: मार्च के अंत तक 40 डिग्री पहुंचेगा पारा, ट्रफ लाइन बनने से बढ़ेगी चिपचिपी गर्मी, पढ़ें अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 07 Mar 2026 11:26 AM IST
विज्ञापन
सार

Weather News: डाॅ. पांडेय के अनुसार, क्रमिक रूप से दिन के तापमान में वृद्धि रिकॉर्ड की जाएगी। उन्होंने किसानों से खेतों में नमी बनाए रखने की अपील की है। अगले तीन तक दिन तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Kanpur Weather Temperatures will reach 40 degrees by end of March with a trough forming increasing sticky heat
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में हवाओं की रफ्तार कम होने से एक सप्ताह में कड़ी धूप के साथ चिपचिपी गर्मी भी पड़नी शुरू हो जाएगी। माैसम विभाग के अनुसार, अरब सागर से एंटी साइक्लोन यानि प्रति चक्रवात उठने की वजह से वहां से नम हवाएं बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश होते हुए मध्य क्षेत्र की ओर बढ़ रही हैं। इससे उमस बढ़ेगी। 15 मार्च के करीब तक दिन का पारा 35 डिग्री के आसपास, जबकि आखिरी मार्च तक 40 डिग्री सेल्सियस तक पारा जा सकता है।

Trending Videos

शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जबकि रात का पारा 1.3 डिग्री बढ़कर 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पिछले पांच दिनों तक हवा की रफ्तार 10 से 12 किमी प्रति घंटी थी, जो घटकर मात्र 5.3 किमी प्रति घंटा रह गई है। धीरे-धीरे इसमें और भी कमी आएगी। इसके साथ ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Weather Temperatures will reach 40 degrees by end of March with a trough forming increasing sticky heat
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

दिन में तेज धूप निकलने की संभावना
बताया कि मध्य क्षेत्र के ऊपर ट्रफ लाइन यानि बादलों की रेखा बनने लगी है, जो कड़ी धूप के साथ नमी में इजाफा करेगी। इससे उमस बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि सात मार्च से कानपुर मंडल सहित मध्य उत्तर प्रदेश में सुबह से दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है। उतर पश्चिमी हवाओं की गति लगभग एक से पांच किमी प्रति घंटा के बीच रह सकती हैं, जिसके कारण गर्मी बढ़ने की संभावना आगे आने वाले दिनों बन रही है।

Kanpur Weather Temperatures will reach 40 degrees by end of March with a trough forming increasing sticky heat
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

प्रदेश के सबसे गर्म टाॅप पांच जिले

  • झांसी- 36.2 डिग्री।
  • आगरा- 35.5 डिग्री।
  • बांदा-35.4 डिग्री।
  • हमीरपुर-34.2 डिग्री।
  • अलीगढ़-33.4 डिग्री।

Kanpur Weather Temperatures will reach 40 degrees by end of March with a trough forming increasing sticky heat
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

इसे कहते हैं एंटी साइक्लोन
माैसम विभाग के अनुसार, एंटी साइक्लोन (प्रति-चक्रवात) एक ऐसी मौसम प्रणाली है जिसके केंद्र में हवा का दबाव अधिक और परिधि की ओर हवा का दबाव कम होता है। इसमें हवा केंद्र से बाहर की ओर चलती है। इसके चलने से माैसम शुष्क रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed