सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Lekhpal who was infamous for disproportionate assets was dismissed after his appeal was rejected

Kanpur: आय से अधिक संपत्ति मामले में चर्चित लेखपाल बर्खास्त, अपील खारिज करते हुए सेवा से निकाला, पढ़ें मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 07 Mar 2026 02:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: मंडलायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति और पद के दुरुपयोग के दोषी लेखपाल आलोक दुबे की अपील खारिज कर उन्हें राजकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

Kanpur Lekhpal who was infamous for disproportionate assets was dismissed after his appeal was rejected
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और पद के दुरुपयोग के आरोपों में घिरे चर्चित लेखपाल आलोक दुबे को मंडलायुक्त ने राजकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया है। मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी के आदेश के विरुद्ध दायर उनकी अपील को खारिज करते हुए यह कार्रवाई की।

Trending Videos

मामला उस समय सामने आया था, जब आलोक दुबे राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत रहते हुए भूमियों के क्रय-विक्रय के कारोबार में संलिप्त पाए गए थे। जांच में यह तथ्य सामने आया कि उन्होंने अपने पदीय कर्तव्यों का समुचित निर्वहन नहीं किया और निजी लाभ के लिए पद का दुरुपयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आय से अधिक संपत्ति अर्जित की
प्रकरण में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के भी आरोप प्रमाणित हुए थे। मंडलायुक्त ने अपील की सुनवाई के बाद अपने आदेश में कहा कि अपीलकर्ता ने राजस्व निरीक्षक के रूप में रहते हुए अपने पद और अधिकारों का दुरुपयोग कर निजी स्वार्थ सिद्धि के लिए भूमियों का क्रय-विक्रय किया और आय से अधिक संपत्ति अर्जित की।

लेखपाल को कर दिया बर्खास्त
मंडलायुक्त ने अपील निरस्त करते हुए आलोक दुबे, तत्कालीन राजस्व निरीक्षक (वर्तमान लेखपाल) को तत्काल प्रभाव से पद और राजकीय सेवा से पदच्युत करने का आदेश दिया। आदेश की प्रति जिलाधिकारी कानपुर नगर तथा संबंधित कर्मचारी को प्रेषित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed