{"_id":"69abf21e5384b4051208877d","slug":"kanpur-137-cylinders-stolen-from-sp-mla-warehouse-police-arrest-seven-criminals-interrogation-continues-2026-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सपा विधायक के गोदाम से 137 सिलेंडर चोरी का मामला, पुलिस ने सात शातिरों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सपा विधायक के गोदाम से 137 सिलेंडर चोरी का मामला, पुलिस ने सात शातिरों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 07 Mar 2026 03:08 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: बिल्हौर में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई की गैस एजेंसी का ताला तोड़कर 137 सिलिंडर चुराने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर के बिल्हौर में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई की गैस एजेंसी के गोदाम में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के सिलेंडर और वाहन भी बरामद हुए हैं।
Trending Videos
बता दें कि बिल्हौर के दीपपुर गांव में मंगलवार रात आर्यनगर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई की गैस एजेंसी के गोदाम का ताला तोड़कर चोर कुल 137 गैस सिलिंडर लोडर पर लादकर चुरा ले गए थे। सुबह कर्मचारी गोदाम पहुंचे, तब चोरी का पता चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
एजेंसी से 137 सिलेंडर कर दिए थे पार
पुलिस ने गैस एजेंसी के प्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर पुलिस चोरों की तलाश शुरू की थी। सिलिंडरों की कीमत लगभग पांच लाख रुपये आंकी गई थी। गोदाम से 14 किलो के 127 भरे घरेलू गैस सिलिंडर, सात खाली और 19 किलो के तीन कॉमर्शियल सिलिंडर गायब थे।
