कानपुर सियासी घमासान: सोशल मीडिया पोस्ट पर बढ़ा विवाद; कांग्रेस जिलाध्यक्ष के भाई और साथी पर FIR, धमकी के आरोप
Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला के भाई शिशु शुक्ला और पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंकित कन्नौजिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, अंकित कन्नौजिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। मामला तब बढ़ा जब पूर्व पार्षद प्रत्याशी लालू पाल ने चकेरी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला के भाई शिशु शुक्ला और उनके साथी अंकित कन्नौजिया ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक तरफ जहां एफआईआर दर्ज होने से खलबली मची है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंकित कन्नौजिया ने पलटवार किया है। अंकित का आरोप है कि शुक्रवार शाम से ही उन्हें अज्ञात नंबरों से फोन कर भाजपा से जुड़े लोग जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।
दोषियों पर होगी वैधानिक कार्रवाई
इस संबंध में उन्होंने भी चकेरी थाने में लिखित तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। एक ही मामले में दोतरफा शिकायतों और क्रॉस-एफआईआर की संभावना ने चकेरी पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर साक्ष्यों की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया के स्क्रीनशॉट और कॉल रिकॉर्डिंग की तकनीकी जांच के बाद दोषियों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।