{"_id":"6a66231f562f41e0360b617a","slug":"kanpur-cyber-fraud-of-10-41-lakh-in-the-name-of-investment-2026-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: निवेश के नाम पर 10.41 लाख की साइबर ठगी, युवती को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा फिर झांसा देकर कराया निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: निवेश के नाम पर 10.41 लाख की साइबर ठगी, युवती को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा फिर झांसा देकर कराया निवेश
Sun, 26 Jul 2026 08:39 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 26 Jul 2026 08:39 PM IST
सार
Kanpur News: युवती को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा फिर मुनाफे का झांसा देकर निवेश कराया। साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फॉरेक्स ट्रेडिंग और शेयर बाजार में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक युवती से 10.41 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। ठगों ने खुद को सेबी रजिस्टर्ड कंपनी का प्रतिनिधि बताकर युवती को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा। फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिये निवेश कराया। जब युवती ने निवेश की रकम निकालने का प्रयास किया तो उससे 50 हजार डॉलर टैक्स जमा करने की मांग की गई।
पनकी बी ब्लॉक निवासी ठाकुर प्रसाद ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि बेटी पूजा वर्मा के व्हाट्सएप पर मई 2026 को विदेश के नंबर से विराट शर्मा नामक व्यक्ति का संदेश आया। उसने खुद को फॉरेक्स ट्रेडिंग और शेयर मार्केट का सलाहकार बताते हुए कम कीमत पर शेयर और आईपीओ उपलब्ध कराने तथा अधिक मुनाफा दिलाने का दावा किया। पूजा को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया जहां लगातार ट्रेडिंग टिप्स देकर निवेश के लिए प्रेरित किया जाता था।

ठगों के भेजे लिंक से एप डाउनलोड करने पर कोर ट्रेड नाम से ट्रेडिंग अकाउंट दिखाई देने लगा। ग्रुप में निवेश कराया गया। पीड़ित के अनुसार 16 जून से 21 जुलाई के बीच एसबीआई की पनकी शाखा स्थित संयुक्त खाते से अलग-अलग बैंक खातों में कुल 10,41,649 रुपये ट्रांसफर किए गए।
21 जुलाई को जब रकम निकालने का प्रयास किया गया तो टैक्स जमा करने की शर्त रखने का पर ठगी का अहसास हुआ। साइबर इंस्पेक्टर सतीश यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।