फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Cyber fraudsters siphon off ₹2.26 lakh from tannery owner's credit card

Kanpur: साइबर ठगों ने टेनरी संचालक के क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 2.26 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 17 Aug 2026 11:16 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 17 Aug 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Cyber fraudsters siphon off ₹2.26 lakh from tannery owner's credit card
आर्थिक अपराध - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

जाजमऊ थानाक्षेत्र में साइबर ठगों ने टेनरी संचालक के क्रेडिट कार्ड को हैक कर 2.26 लाख की इंटरनेशनल ट्रांजिक्शन किया है। ठगी की जानकारी लगने पर पीड़ित ने जाजमऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। डिफेंस कालोनी निवासी पीड़ित टेनरी संचालक तनवीरुल अमीन के मुताबिक वह एसबीआई का क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते है। बीते 2 अगस्त को अपने क्रेडिट कार्ड का स्टेटमेंट देखा तो उनकी होश उड़ गये।

विज्ञापन


जिसमें बीती 2 जुलाई को दो बार में 2,26,281 रुपये का अवैध ट्रांजेक्शन मिला। यह भुगतान कार्ड से मेयपेय, मेटा स्टोर डबलिन एईडी मर्चेंट में किया गया। पीड़ित का कहना है कि वह अपना कार्ड पास में रखते है, इसके अलावा इस मर्चेंट में कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया। वहीं कार्ड संबंधित कोई भी जानकारी साझा नहीं की। आरोप है कि उनके पास बैंक द्वारा कोई ओटीपी, कॉल या एसएमएस भी नहीं मिला। उन्होंने जाजमऊ थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से ठगों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed