{"_id":"6a8298aa00e1b189490ae9e8","slug":"kanpur-24-83-lakh-swindled-under-the-pretext-of-a-plant-construction-contract-and-partnership-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: प्लांट निर्माण ठेका और पार्टनर बनाने के नाम पर ठगे 24.83 लाख, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: प्लांट निर्माण ठेका और पार्टनर बनाने के नाम पर ठगे 24.83 लाख, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 17 Aug 2026 10:44 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रावतपुर में प्लांट निर्माण का ठेका दिलाने और उसमें पार्टनर बनाने के नाम पर शातिरों ने कंस्ट्रक्शन फर्म संचालक से 24.83 लाख हड़प लिए। फर्म संचालक ने जांच की तो जालसाजी का पता चला। रावतपुर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। काकादेव के शिवपुरी निवासी अक्षय पांडेय ने बताया कि वे पाथवे पेवर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से फर्म संचालित करते हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2024 में मित्र लविन्श यादव ने शक्ति सिंह यादव से मुलाकात कराई। फिर डॉ. अश्विनी कुमार यादव व डॉ. श्वेता सिंह यादव से मिलवाया। दोनों ने बताया कि वह शक्ति सिंह के जरिए निर्माण कार्य करते हैं। आरोप है कि 26 दिसंबर 2024 को लविन्श ने फोन पर शक्ति सिंह से बात कराई। शक्ति सिंह ने वेल्सपन एंटरप्राइजेज लिमिटेड की ओर से 59.66 लाख में तीन आरसीसी ओवरहेड टैंक बनाने की विज्ञप्ति जारी होने की बात कही।
विज्ञापन
साथ ही 25 लाख रुपये निवेश करने पर ठेका अक्षय की कंपनी को दिलाने का दावा किया। अक्षय के तैयार होने पर शक्ति सिंह ने उसकी कंपनी के पंजीकरण व सिक्योरिटी समेत फर्म के अन्य दस्तावेज तैयार कराने के नाम पर कई बार में 24.83 लाख रुपए ऑनलाइन ले लिए। रावतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि शक्ति सिंह, डॉ. अश्विनी, डॉ. श्वेता, लविन्श यादव समेत एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन