{"_id":"6a82a41a0254d9a04d044f3f","slug":"three-miscreants-who-robbed-a-transgender-person-and-a-driver-of-jewelry-and-cash-arrested-in-an-encounter-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unnao: किन्नर व चालक को लहूलुहान कर तीस लाख के जेवर-नकदी लूटने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: किन्नर व चालक को लहूलुहान कर तीस लाख के जेवर-नकदी लूटने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
Mon, 17 Aug 2026 11:36 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:36 AM IST
सार
Unnao News: हाईवे किनारे एक स्कूल परिसर में पुलिस ने घेरा तो बदमाशों ने गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में दो के पैर में गोली लगी है। 2.95 लाख रुपये, जेवर व मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
विज्ञापन
घायल बदमाश जिला अस्पताल में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छह अगस्त की रात डकारी (कर्मी बिजलामऊ) निवासी किन्नर और उनके चालक को लहूलुहान कर 25 लाख की लूट की घटना में पुलिस ने मुठभेड़ में तीन हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो फतेहपुर के और एक कानपुर का रहने वाला है। सीओ सिटी ने बताया कि बदमाशों के पास से 2.95 लाख रुपये और जेवर व मोबाइल बरामद हुए हैं। फतेहपुर जिला निवासी दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गंगाघाट कोतवाली के नई बस्ती डकारी (कर्मी बिजलामऊ) निवासी किन्नर वैशाली के घर में दाखिल हुए बदमाशों ने किन्नर और उनके चालक मोहम्मद आसिफ को बंधक बनाकर लहूलुहान किया और नकदी, जेवर समेत तीस लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। सीओ सिटी विनी सिंह ने बताया कि किन्नर वैशाली की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। रविवार रात करीब 9:25 बजे सूचना मिली कि इस लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश हाईवे पर कनोडिया पेट्रोल पंप के पास दिव्यांग स्कूल के गेट के अंदर छिपे हैं।
विज्ञापन
गंगाघाट कोतवाली और एसओजी टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों को घेर लिया तो उन्होंने पुलिस पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए और तीसरे बदमाश ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
सीओ ने बताया कि गोली लगने से घायल बदमाशों में फतेहपुर जिले के मलवां थाना के ग्राम कोरई, (वर्तमान पता ग्राम महापुर लखनऊ बाईपास चौकी थाना कोतवाली फतेहपुर) निवासी शईम उर्फ सोएब, फतेहपुर जिले के थाना खागा के घूमनगंज (वर्तमान पता ग्राम फिरोजपुर थाना बंदी जनपद फतेहपुर ) निवासी शफीक उर्फ जग्गा नाम के बदमाश हैं दोनों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज है। वहीं तीसरे बदमाश ने अपना नाम अलजा उर्फ राजा निवासी बाबूपुरवा कानपुर बताया है। सीओ ने बताया कि पैर में गोली लगने से घायल दोनों को बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक बदमाशों के पास से 2,95 लाख रुपये. तीन मोबाइल, दो तमंचा और सोने-चांदी के कंगन, चूड़ियां, झुमके, चेन, मंगलसूत्र, पायल, अंगूठियां व अन्य जेवर बरामद हुए हैं। शईम पर फतेहपुर और कानपुर में आर्म्स एक्ट व लूट के मुकदमे दर्ज हैं। शफीक पर फतेहपुर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, विस्फोटक पदार्थ और एनडीपीएस सहित 14 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक बदमाशों के पास से 2,95 लाख रुपये. तीन मोबाइल, दो तमंचा और सोने-चांदी के कंगन, चूड़ियां, झुमके, चेन, मंगलसूत्र, पायल, अंगूठियां व अन्य जेवर बरामद हुए हैं। शईम पर फतेहपुर और कानपुर में आर्म्स एक्ट व लूट के मुकदमे दर्ज हैं। शफीक पर फतेहपुर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, विस्फोटक पदार्थ और एनडीपीएस सहित 14 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।