फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Four Kanwariyas, including three members of the same family, drowned in the Ganges

Farrukhabad: एक ही परिवार के तीन लोगों सहित चार कांवड़िया गंगा में डूबे, तलाश में जुटी एनडीआरफ व गोताखोर

Mon, 17 Aug 2026 01:10 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 17 Aug 2026 01:10 PM IST
सार

Farrukhabad News: पुलिस व परिजन गहरे पानी में जाने से रोकते रहे पर नहीं माने। एसपी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात की। 

विज्ञापन
Farrukhabad: Four Kanwariyas, including three members of the same family, drowned in the Ganges
फर्रुखाबाद में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के पांचाल घाट पर सोमवार को भोर में जल भरने से पहले स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों सहित एक ही गांव चार लोग गंगा में डूब गए। पुलिस स्थानीय गोताखोरों के साथ एनडीआरफ उनकी तलाश में जुटी है। पानी का बहाव तेज होने से दोपहर तक उनका पता नहीं चला। शाहजहांपुर जनपद के नयागांव खुदागंज निवासी योगेश (17) पुत्र प्रमोद सक्सेना अपने चाचा विकास (25) पुत्र सोनपाल सक्सेना व चचेरे चाचा कमल (23) पुत्र सत्यपाल व गांव के अर्जुन (17) पुत्र राजेश प्रजापति के अलावा सहित दस लोगों के साथ कांवड़ लेकर पांचाल घाट रविवार देर रात पांच बाइकों से पहुंचे थे।

विज्ञापन


सोमवार भोर में करीब 4:30 बजे पांचाल घाट के उत्तरी बंधा के पास स्नान करने पहुंचे। वहां इनके साथी बाइकों के पास खड़े हो गए। बाकी लोगों गंगा में स्नान करने लगे। योगेश सहित चारों लोग गहरे पानी में जाने लगे तभी बाहर खड़े उनके साथियों व पुलिस कर्मियों ने उन्हें मना किया पर वह नहीं माने और गहरे पानी में चले गए।

विज्ञापन

देखते ही देखते चारों गोते खाने लगे। यह देख वहां स्नान कर रहे लोगों ने शोर मचाया लेकिन कुछ ही देर में चारों डूब गए और लापता हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक आरती सिंह मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने एनडीआरएफ के साथ स्थानीय गोताखोरों को भी उनकी तलाश में लगा दिया। जानकारी मिलने पर परिजन पांचाल घाट पहुंच गए। योगेश हाईस्कूल का छात्र था।

उसके परिवार मां सोनी देवी हैं। चार भाई-बहनों में वह दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई देवेश है। विकास छह भाइयों में सबसे छोटा था। वह इंटरमीडिएट पास करने के बाद आईटीआई कर रहा था। कमल तीन भाइयों में छोटा था। उसके बड़े भाई गुड्डू और अवनीश हैं। मां विमला देवी रो-रोकर बेहाल हो गईं। बताया गया कि देवेश, विकास व अर्जुन पानी बताशे का ठेला भी लगाते थे। उनके साथ गांव का विक्की भी आया था। वह भी स्नान कर रहा था। सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया कि डूबे हुए चारों लोगों की तलाश की जा रही है। गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोका जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed