{"_id":"6935c6962055583232077785","slug":"kanpur-daily-flights-to-bangalore-from-10-am-mumbai-flights-cancelled-indigo-releases-schedule-2025-12-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बंगलूरू के लिए 10 से रोज भरें उड़ान, मुंबई की निरस्त होने से हुए परेशान, इंडिगो ने जारी किया शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बंगलूरू के लिए 10 से रोज भरें उड़ान, मुंबई की निरस्त होने से हुए परेशान, इंडिगो ने जारी किया शेड्यूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 08 Dec 2025 10:05 AM IST
विज्ञापन
चकेरी एयरपोर्ट से दिल्ली की फ्लाइट आने के बाद बाहर निकलते यात्री
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बंगलूरू के लिए 10 दिसंबर से रोज उड़ान भर सकते हैं। अभी तक बंगलूरू की फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ही थी। बंगलूरू के लिए फ्लाइट रोज होने से सबसे ज्यादा फायदा छात्रों को होगा। कानपुर से काफी संख्या में छात्र बंगलूरू में पढ़ते हैं। वह लखनऊ से फ्लाइट पकड़ते थे। अब अपने शहर से ही फ्लाइट मिल जाएगी। इंडिगो ने रविवार को नया शेड्यूल जारी कर दिया है। वहीं, रविवार को मुंबई की फ्लाइट निरस्त रही, जबकि दिल्ली और हैदराबाद की फ्लाइट समय से आईं और गईं।
नए शेड्यूल के अनुसार, कानपुर से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को 10:45 बजे आएगी और 12:45 बजे जाएगी। वहीं, बंगलूरू वाली फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को 10:15 बजे आएगी और 12:50 बजे जाएगी। दूसरी फ्लाइट 1:25 बजे आएगी और 4:05 बजे जाएगी। इसी तरह सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को बंगलूरू वाली फ्लाइट सुबह 9:30 बजे आएगी और 12:05 बजे जाएगी। दूसरी फ्लाइट 12:35 बजे आएगी और 1:15 बजे जाएगी।
Trending Videos
नए शेड्यूल के अनुसार, कानपुर से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को 10:45 बजे आएगी और 12:45 बजे जाएगी। वहीं, बंगलूरू वाली फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को 10:15 बजे आएगी और 12:50 बजे जाएगी। दूसरी फ्लाइट 1:25 बजे आएगी और 4:05 बजे जाएगी। इसी तरह सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को बंगलूरू वाली फ्लाइट सुबह 9:30 बजे आएगी और 12:05 बजे जाएगी। दूसरी फ्लाइट 12:35 बजे आएगी और 1:15 बजे जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
चकेरी एयरपोर्ट से दिल्ली की फ्लाइट आने के बाद बाहर निकलते यात्री
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली वाली फ्लाइट 12:50 बजे आएगी और 2:00 जाएगी। दूसरी फ्लाइट 2:40 बजे आएगी और 4:00 बजे जाएगी। वही, मुंबई वाली फ्लाइट 12:30 आएगी और 2:35 बजे जाएगी। दूसरी फ्लाइट 1:15 बजे आएगी और शाम 5:30 बजे जाएगी। रविवार को मुंबई वाली फ्लाई निरस्त होने से यात्री परेशान हुए लेकिन दिल्ली और हैदराबाद वाली फ्लाइट के समय से आने और जाने से राहत रही। रविवार को चकेरी एयरपोर्ट में हैदराबाद की फ्लाइट 1:20 बजे आई और 1:50 पर जाएगी। दिल्ली की फ्लाइट 2:00 बजे आई और 2:40 बजे जाएगी।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
किराये ने भी भरी उड़ान
फ्लाइट रद्द होने से इंडिगो ने किराया भी बढ़ा दिया है। इससे लोगों में नाराजगी रही। कानपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का रविवार को किराया 9,004 रुपये रहा जबकि शनिवार को 5,329 और सोमवार को 8,792 रुपये है। कानपुर से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट का रविवार को किराया 21,122 रुपये रहा जबकि शनिवार को 14,450 और सोमवार को 21,662 रुपये है। दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे मोइनुद्दीन, सीमा शर्मा, परिधि शर्मा ने बताया कि फ्लाइट समय पर आई तो किराया बढ़ा दिया है। अब तो ऐसा लग रहा है कि इंडिगो प्रशासन यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठा रहा है।
एमएलसी अरुण पाठक की बेटी दिल्ली गई
रविवार को एमएलसी अरुण पाठक बेटी शगुन पाठक दिल्ली गई। उसे छोड़ने के लिए पाठक परिवार के साथ एयरपोर्ट पहुंचे थे।

दिल्ली से मुंबई की पकड़ेंगे फ्लाइट
पुणे में नौकरी करता हूं। रविवार को चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनऊ से मुंबई की फ्लाइट थी। वह निरस्त होने पर चकेरी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फ्लाइट का टिकट बुक किया था। अब दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट पकड़ूंगा।- राघवेंद्र सिंह, उन्नाव
मुंबई फ्लाइट निरस्त होने से दिल्ली गए
विशाखापट्टनम में नौकरी करता हूं। मुंबई की फ्लाइट रद्द होने पर दिल्ली जा रहा हूं। वहां से गंतव्य के लिए फ्लाइट से पकड़ूंगा।- यश मिश्रा, बर्रा
दिल्ली से पकड़ेंगे दूसरी फ्लाइट
पत्नी शिखा सिंह के साथ जरूरी काम से मुंबई जाना था। फ्लाइट निरस्त होने से दिल्ली वाली पकड़नी पड़ी। वहां से मुंबई जाऊंगा। - अमित वर्मा
दिल्ली से देहरादून
अपनी बेटी परिधि शर्मा के साथ कानपुर स्थित आचार्यनगर मायके आई थी। रविवार को चकेरी एयरपोर्ट से फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो रही हूं। - सीमा शर्मा, देहरादून